गुरुवार, 9 अगस्त 2018

बाहरी अच्छे कर्मों और स्वभाव में परिवर्तनों के बीच अंतर

बाहरी अच्छे कर्मों और स्वभाव में परिवर्तनों के बीच अंतर


परमेश्वर के प्रासंगिक वचन:

      स्वभाव का परिवर्तन क्या है? तुम्हें सत्य का प्रेमी होना चाहिए, जैसे-जैसे तुम परमेश्वर के कार्य का अनुभव करते हो, तुम्हें परमेश्वर के वचन के न्याय और उसकी ताड़ना को स्वीकार करना चाहिए, और अपने भीतर उपस्थित शैतानी विष से स्वयं के शुद्धिकरण के लिए सभी तरह की पीड़ाओं और परिशोधन का अनुभव करना चाहिए। इसे स्वभाव में परिवर्तन कहा जाता है। ... परमेश्वर के घर में जिस स्वभाव के परिवर्तन के बारे में बात की जाती है, उसका मतलब है कि एक व्यक्ति, क्योंकि वह सत्य को प्यार करता है और उसे स्वीकार कर सकता है, अंततः अपने अवज्ञाकारी और परमेश्वर-विरोधी स्वभाव को जान जाता है; वह समझता है कि मनुष्य का दूषण बहुत गहरा है और मनुष्य की व्यर्थता और धोखाधड़ी को समझता है।
वह मनुष्य की कमी और दयनीयता को जानता है, और अंत में मनुष्य के स्वभाव और सार को समझ पाता है। यह सब जानते हुए, वह स्वयं को पूरी तरह अस्वीकार और त्याग कर सकता है, परमेश्वर के वचन के अनुसार जीवन व्यतीत कर सकता है, और प्रत्येक चीज़ में सत्य पर चल सकता है। ऐसा व्यक्ति परमेश्वर को जानता है और उसका स्वभाव बदल चुका है।

"मसीह की बातचीतों के अभिलेख" से "मनुष्य का स्वभाव कैसे जानें" से

      स्वभाव में परिवर्तन मुख्य रूप से तुम्हारी प्रकृति में परिवर्तन से सम्बंधित है। प्रकृति कुछ ऐसी चीज़ नहीं है जिसे तुम बाहर के व्यवहारों से देख सको; प्रकृति में लोगों के अस्तित्व का मूल्य और महत्व सीधे ही शामिल हैं। इसमें प्रत्यक्षतः मानव जीवन के मूल्य, आत्मा के भीतर गहराई में रही चीज़ें, और लोगों का सार शामिल हैं। अगर लोग सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पाते, तो इन पहलुओं में उनमें कोई परिवर्तन नहीं होगा। केवल यदि लोगों ने परमेश्वर के कार्य का अनुभव किया है और पूरी तरह से सच्चाई में प्रवेश किया है, यदि उन्होंने अस्तित्व और जीवन पर उनके मूल्यों और दृष्टिकोणों को बदला है, यदि चीजों को वैसे ही देखा है जैसे परमेश्वर देखता है, और यदि वे पूरी तरह से अपने को परमेश्वर के सामने प्रस्तुत और समर्पित करने में सक्षम हो सकते हैं, तभी कहा जा सकता है कि उनके स्वभाव बदल गए हैं। ऐसा लग सकता है कि तुम कुछ प्रयास कर रहे हो, तुम कठिनाइयों के सामने लचकदार हो सकते हो, तुम ऊपर से मिली कार्य व्यवस्था को पूरा करने में सक्षम हो सकते हो, या तुम्हें जहाँ भी जाने के लिए कहा जाए तुम वहाँ जा सकते हो, लेकिन ये तुम्हारे कर्मों में केवल छोटे परिवर्तन हैं, और तुम्हारे स्वभाव में परिवर्तन बन जाने के लिए ये पर्याप्त नहीं हैं। तुम कई रास्तों पर जाने में सक्षम हो सकते हो, और तुम कई कठिनाइयों का सामना कर सकते हो तथा घोर अपमान को सहन करने में सक्षम हो सकते हो; तुम महसूस कर सकते हो कि तुम परमेश्वर के बहुत करीब हो और पवित्र आत्मा तुम्हारे में काम कर रहा है, लेकिन जब परमेश्वर तुम से कुछ ऐसा करने के लिए अनुरोध करता है जो तुम्हारे विचारों के अनुरूप नहीं है, तो तुम अभी भी प्रस्तुत नहीं होते हो, तुम बहाने ढूँढते हो, और तुम परमेश्वर के खिलाफ विद्रोह और विरोध करते हो, इस हद तक कि तुम परमेश्वर को दोष देते हो और उसके सामने प्रतिवाद करते हो। यह एक गंभीर समस्या है! यह साबित करता है कि तुम्हारे में अभी भी परमेश्वर का विरोध करने की प्रकृति है और तुम ज़रा भी परिवर्तित नहीं हुए हो।

"मसीह की बातचीतों के अभिलेख" से " तुम्हारे स्वभाव को बदलने के बारे में तुम्हें क्या पता होना चाहिए" से

      है, कि तुम एक ऐसे व्यक्ति बनो जो बिलकुल ठीक से व्यवहार करता हो, या कानून को मानने वाला हो, या कोई ऐसा व्यक्ति जो स्वयं के लिए सोचने या अपने दिमाग का उपयोग करने में ही असमर्थ हो। लोग सोचते थे कि परमेश्वर में विश्वास से आने वाले स्वभाव के परिवर्तनों का मतलब था एक शालीन व्यक्ति होना, कि इसका अर्थ था बाहरी रूप से कुछ मानवीय सदृशता का होना, अच्छी तरह से बड़ा किया जाना, और धैर्यपूर्ण, या पवित्र या प्रेमपूर्ण प्रतीत होना, और दूसरों की सहायता करने के लिए तैयार होना और धर्मार्थी बनना। संक्षेप में, इसका मतलब था एक इस प्रकार का भला व्यक्ति बन जाना जो उनकी धारणाओं और कल्पनाओं में विद्यमान था। यह दुनिया के उन लोगों के होने के बराबर है जो कहते हैं, "यदि तुम अमीर हो, तो तुम्हें गरीबों या भिखारियों को दान देना चाहिए।" ... इस प्रकार, बहुत से लोग मानते थे कि परमेश्वर में विश्वास का मतलब किसी व्यक्ति के बाहरी व्यवहार, सोच और क्रियाओं में थोड़े बदलावों से कुछ ज़्यादा नहीं था और कुछ लोग तो ऐसे भी थे जो मानते थे कि परमेश्वर में विश्वास का अर्थ था बहुत कठिनाई का सामना करना, अच्छा भोजन नहीं खाना, और अच्छे कपड़े नहीं पहनना। उदाहरण के लिए, पश्चिम में एक कैथलिक नन या ईसाई साध्वी थी (कैथलिक पंथ भी एक धर्म है; नन या ईसाई साध्वियों के लिए, यह एक तरह का विश्वास भी है), जो मानती थी कि परमेश्वर में विश्वास का अर्थ था अपने सारे जीवन में अधिक कष्ट उठाना, और अच्छा भोजन कम खाना, अपने जीवन में स्वयं को बहुत-सी सुन्दर चीज़ों का आनंद लेने की अनुमति न देना, और जब भी अपने पास धन हो तो गरीब या जरूरतमंद लोगों को दे देना—या फिर, और अधिक भले काम करना, लोगों के प्रति अधिक धर्मार्थी होना, और दूसरों के लिए अधिक सहायक होना। पूरे जीवन में उसने कष्टों को झेलने के अलावा और कुछ भी नहीं किया, और खुद को कभी अच्छा भोजन करने या अच्छे कपड़े पहनने नहीं दिया। जब उसका निधन हुआ, उसने कुछ भी ऐसा नहीं पहना था जो दो डॉलर से अधिक की लागत का हो; उसके दैनिक जीवन का खर्च भी चंद डॉलर से अधिक न था। उसकी कहानी शायद दुनिया भर में एक सामान्य या प्रमुख समाचार के रूप में प्रकट हुई थी। और यह क्या दर्शाता है? मानव जाति की नजरों में, केवल इस तरह का कोई व्यक्ति ही एक अच्छा और दयालु व्यक्ति है, केवल वे ही उन लोगों में से हैं, जो धार्मिक समुदाय के अनुसार भली चीज़ें और दयापूर्ण कर्म करते हैं, केवल वे ही बदले हैं, और उन्हें वास्तव में परमेश्वर में विश्वास है। और इसलिए यह संभव है कि तुम इससे भिन्न नहीं हो: तुम निश्चित रूप से मानते हो कि परमेश्वर में विश्वास करना और निष्ठा रखना एक अच्छा व्यक्ति होने से सम्बंधित है। और किस तरह का व्यक्ति? कोई ऐसा व्यक्ति जो दूसरों के साथ लड़ता नहीं है, या उन्हें शाप नहीं देता है, या अपशब्द नहीं बोलता है, जो बुरे काम नहीं करता है, कोई जो ऐसा दिखता है जैसे कि वह परमेश्वर में विश्वास करता हो; इसके अलावा, कुछ ऐसे भी हैं, जो कहते हैं कि व्यक्ति ऐसा हो जो परमेश्वर को महिमा दिलाए। ... परमेश्वर मनुष्य को बचाने की इच्छा रखता है, उसने कई वचन कहे हैं, और बहुत कार्य किया है—तो वह क्या चाहता है कि लोग कैसे बनें? वह चाहता है कि लोगों के विचार सच्चाई के द्वारा निर्देशित हों, और वे अपने जीवन सच्चाई के आदर्शों के अनुसार जिएँ। वह यह नहीं चाहता कि तुम एक कठपुतली की तरह विचारशून्य हो जाओ, वह यह तो और भी नहीं चाहता है कि तुम शाक-सब्जी की तरह सम-भावी बन जाओ, और कोई भी सामान्य भावनाओं से रहित हो जाओ। इसके बजाय, वह चाहता है कि तुम एक सामान्य व्यक्ति बनो जो उसे प्यार करे जिसे वह पसंद करता है, और उससे नफरत करे जिसे वह नापसंद करता है, जो उसमें आनंदित हो जो उसे प्रसन्न करता है, और उसे तिरस्कृत और अस्वीकार करे जिससे वह घृणा करता है। ... मैं यह इसी वजह से कहता हूँ कि तुम नहीं जानते कि स्वभाव में बदलाव का क्या अर्थ है। तुम केवल अपने व्यवहार में, अपने बाहरी कार्य-कलाप में, और अपने स्वभाव और चरित्र में स्वयं की सीमाएँ निर्धारित कर देते हो। इस तरह से तुम्हारे स्वभाव में परिवर्तन प्राप्त करना तुम्हारे लिए असंभव होगा। परमेश्वर के वचनों में यह कहाँ कहा गया है कि, "तुम्हें अपनी सीमाएँ निर्धारित करनी चाहिए, तुम्हें अपने शब्दों का ध्यान रखना चाहिए, अपनी भावनाओं को संयमित रखना चाहिए और अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना चाहिए, तुम्हें अपनी प्राकृतिक पहचान का प्रदर्शन करने से सावधान रहना चाहिए, और तुम जो कपड़े खरीदते और पहनते हो, उनमें संयम रखना चाहिए"? क्या उसने कभी ऐसा कहा है? अगर कहीं ऐसी बातों का संदर्भ हो भी, तो वे बातें उसके वचनों का मूल बिंदु नहीं होती हैं, न ही वे वो मुख्य सच्चाइयाँ होती हैं जो लोगों के स्वभाव में बदलाव लाती हैं। परमेश्वर के अधिकांश वचन मनुष्य के भ्रष्ट सार की बात करते हैं, मनुष्य के भ्रष्ट सार को किस तरह पहचानना है इसकी बात करते है, वे यह बताते हैं कि मनुष्य कैसे अपने स्वभाव में परिवर्तन प्राप्त कर सकता है, कैसे वह अपने भ्रष्ट सार को सचमुच जान सकता है और कैसे वह अपने भ्रष्ट स्वभाव से मुक्त होकर परमेश्वर की अपेक्षाओं के अनुसार कार्य कर सकता है और कोई ऐसा व्यक्ति बन सकता है जो परमेश्वर के दिल के मुताबिक हो, और परमेश्वर की इच्छा को संतुष्ट करता हो। यदि तुम इसे समझते हो, तो क्या तुम अभी भी अपने प्रयासों को बाहरी कार्यों में रखोगे? क्या तुम अभी भी ऐसे सतही मामलों में खुद को गाँठों की तरह उलझाये रखोगे? इस प्रकार, यदि तुम स्वभाव में परिवर्तन के अर्थ को नहीं समझते हो, तो तुम स्वभाव में परिवर्तनों के सार तक नहीं पहुँचोगे, और कभी भी अपने स्वभाव में परिवर्तन प्राप्त नहीं करोगे। विशेष रूप से, जो अभी-अभी धर्म से आए हैं वे अब भी पूरी तरह से अपने मन और परिप्रेक्ष्य में धार्मिक समारोह और धार्मिक सोच और दृष्टिकोणों से परमेश्वर के विश्वास के प्रति तबदील नहीं हुए हैं; वे अभी भी आध्यात्मिक, पवित्र और धीर होने की कोशिश करते हैं, कुछ ऐसा व्यक्ति होने की कोशिश करते हैं जो कि स्वाभाविक रूप से अच्छा हो, जो भलाई करना और दूसरों को देना पसंद करता हो। यह बिल्कुल गलत है! यदि तुम उस व्यक्ति की तरह होने का अनुसरण करते हो, तो तुम परमेश्वर के द्वारा कभी भी प्रशंसित न होगे।

"मसीह के प्रवचनों के अभिलेख" में "स्वभाव के परिवर्तन क्या हैं और स्वभाव के परिवर्तनों का मार्ग" से

और पढ़ें:https://hi.godfootsteps.org/belief-in-god-7.html
Source From:चमकती पूर्वी बिजली-सर्वशक्तिमान परमेश्वर-सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें