Hindi Christian Movie Trailer | तोड़ डालो अफ़वाहों की ज़ंजीरें | Wise Virgins Feast With the Lord
2000 साल पहले, जब प्रभु यीशु ने छुटकारे का कार्य किया था, तब उन्हें यहूदी धार्मिक समुदाय के ऊटपटाँग लांछनों और निंदा को झेलना पड़ा था। यहूदी नेताओं ने रोमन सरकार के साथ साँठ-गाँठ कर उन्हें सूली पर चढ़ा दिया था। अंत के दिनों में, सर्वशक्तिमान परमेश्वर – देहधारण कर लौटे हुए प्रभु यीशु – न्याय का कार्य करने के लिए चीन पहुँच गये हैं। इस बार एक बार फिर, वे, चीनी कम्युनिस्ट सरकार और धार्मिक दुनिया के हाथों, उन्मत्त निंदा, दमन और गिरफ़्तारी का सामना कर रहे हैं ।
Hindi Gospel Movie Trailer परमेश्वर का नाम बदल गया है?! | Revealing the Mystery of the Name of God
ग ह्वा नामक महिला दक्षिणी चीन की एक गृह कलीसिया की प्रचारिका हैं। प्रभु में विश्वास करना शुरू करने के बाद, उन्होंने बाइबल में पाया कि पुराने नियम में परमेश्वर को यहोवा कहा जाता था, और नये नियम में यीशु। परमेश्वर के अलग-अलग नाम क्यों हैं? इस सवाल ने वांग ह्वा को बड़े असमंजस में डाल दिया। उन्होंने बाइबल में इसका जवाब ढूँढ़ने की कोशिश की, लेकिन इसका रहस्य उन्हें समझ नहीं आया ....
Hindi Christian Movie Trailer | कितनी सुंदर वाणी। | Have You Welcomed the Return of Lord Jesus?
डॉन्ग जिंगशीन चीन की एक गृह कलीसिया में प्रचारक हैं। वे पिछले तीस वर्षों से प्रभु में विश्वास कर रही हैं, और उन्हें सत्य से प्रेम है; वे अक्सर प्रभु के वचनों को पढ़ती है और उनसे प्रेरित होती हैं। वे प्रभु के लिए बड़े उत्साह से स्वयं को समर्पित करती है। अपने प्रचारक के कार्य की वजह से, चीनी कम्युनिस्ट सरकार की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था, जहाँ उन्हें क्रूरता और यातनाओं का सामना करना पड़ा। ये केवल प्रभु के वचन ही थे जिन्होंने अमानवीय कैद के सात वर्षों के जीवन को बरदाश्त करने में उनका मार्गदर्शन किया।
Hindi Christian Movie Trailer "बाइबल से बाहर निकलें" | Explain the Mysteries of the Bible
वांग यू चीन की एक गृह कलीसिया में प्रचारिका थीं।अपने पूरे दिल और रूह से वे प्रभु के लिए कलीसिया को उपदेश देतीं और उसकी अगुवाई करती थीं। लेकिन जब उनकी कलीसिया ज़्यादा-से-ज़्यादा वीरान होती गयी, तो वे बेचैनी की आग में जलने लगीं, मगर वे इस बारे में कुछ नहीं कर पा रही थीं। घबराहट और तकलीफ में खो जाने के बाद उन्होंने खुशकिस्मती से सर्वशक्तिमान परमेश्वर के राज्य के सुसमाचार को स्वीकार कर लिया।
लिन बोएन एक अनुभवी उपदेशक हैं जिन्होंने कई दशकों से प्रभु में विश्वास किया है। जब से उन्होंने अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर को स्वीकार किया, तब से पादरियों, एल्डर्स और मसीह विरोधी ताकतों ने उनको दोषी ठहराया, उनका बहिष्कार किया और धार्मिक समुदाय से उनको निष्कासित कर दिया। लेकिन इस तरह के हमलों, दोषों और झूठे आरोपों का सामना करते हुए भी उन्होंने डर कर अपने कदम वापस नहीं लिए।
सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कलीसिया के प्रचारकों के साथ कुछ साहचर्य और वाद-विवाद करने के बाद, आखिरकार फू जिंहुआ समझ गयी: हम परमेश्वर के विश्वासियों को केवल बाइबल से ही चिपके नहीं रहना चाहिए और बाइबल में जो कुछ भी है उस तक परमेश्वर को सीमित नहीं रखना चाहिए। हमें बाइबल से परे जाने में सक्षम होना चाहिए। हमें धार्मिक दुनिया के पादरियों और नेताओं के बंधनों और नियंत्रणों से मुक्त होना चाहिए। हमें परमेश्वर के प्रति श्रद्धा के साथ ही सत्य की भी खोज करनी चाहिए और अंत के दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के न्याय के निर्णय को मानने और पालन करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
God Is My Life and My Hope | Hindi Christian Movie Trailer "मौत के मुंह से" | Walk With God
अठत्तर साल की बूढी लियू झेन, एक आम देहाती गृहिणी है। परमेश्वर में विश्वास करने के बाद से, उसे हर दिन परमेश्वर के वचन पढ़ने, उनकी यशगान स्तुति करने और अक्सर अपने भाई-बहनों के साथ संगति करने में अनिर्वचनीय आनंद की अनुभूति होती … लेकिन हर अच्छी चीज़ अस्थाई होती है। उसे चीनी कम्युनिस्ट सरकार गिरफ्तार कर यातना देती है और एक भयंकर स्थिति में डाल देती है। पुलिस उसे तीन बार पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाती है और उसे चेतावनी देती है कि वह अब परमेश्वर में विश्वास करना छोड़ दे।
The True Meaning of Faith in God | Hindi Gospel Movie Trailer | "परमेश्वर में आस्था"
यू कोंगगुआंग सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कलीसिया के लिए सुसमाचार देता है। सुसमाचार देते समय चीन की साम्यवादी सरकार उसके पीछे लगी रहती थी। वह पहाड़ों में भाग गया, जहाँ उसे स्थानीय गृह कलीसिया के एक सहकर्मी, झेंग सुन से मदद मिली। जब वे पहली बार एक दूसरे से मिले, उन्हें ऐसा लगा कि वे पहले ही बहुत समय से एक दूसरे को जानते हैं। झेंग सुन, यू कोंगगुआंग को एक फूस की झोपड़ी में ले गए जहाँ वह और उनके सह-कर्मी इकट्ठे हुए। वहाँ झेंग सुन और उसके सह-कर्मियों के बीच इस बात पर चर्चा शुरू हुई कि क्या परमेश्वर में विश्वास करने वालों को सत्ता के लोगों की आज्ञा माननी चाहिए या नहीं।
Enter Into the New Jerusalem | Hindi Christian Movie Trailer | "शहर परास्त किया जाएगा"
Cheng Huize is a co-worker at a house church in China. She has believed in the Lord for many years, and has worked for the Lord with unwavering enthusiasm. She takes on a lot of responsibilities for the church, and she has compassion for her brothers and sisters. As her church grew more and more desolate with each passing day, the wickedness in her church were more and more frequent. The pastor energetically proposed that the church should start a factory, and led the followers down the path to wealth, and also enticed them to join the Three-Self Church so they could rely on help from the Chinese Communist government. This caused a fierce debate to unfold.
"बदलाव की घड़ी" | Hear the Voice of God and Be Raptured Into the Kingdom of Heaven (Hindi Christian Movie Trailer)
सू मिंग्यू मुख्य-भूमि चीन में एक गृह कलीसिया में उपदेशिका हैं। वर्षों से वे प्रभु की धर्मनिष्ठ सेविका रही हैं, जो प्रभु के लिए उपदेश देने का कार्य करती हैं और कलीसिया के कार्य का भार उठाने पर ज़ोर देती हैं। वे बाइबल में पौलुस के कथन पर चलती हैं, यह समझते हुए कि केवल प्रभु में विश्वास कर लेने मात्र से धार्मिक कहलाया जा सकता है और अनुग्रह द्वारा रक्षा मिल सकती है। हालांकि मनुष्य अब भी निरंतर पाप करता है, परंतु उसके पाप प्रभु द्वारा क्षमा किये जा चुके हैं, और प्रभु के लौटने पर उसकी छवि उसी पल बदल कर पवित्र कर दी जायेगी उसे स्वर्ग के राज्य में आरोहित कर लिया जाएगा। परंतु, हाल के वर्षों में कलीसिया अधिक-से-अधिक उजाड़ हो गयी है, विश्वासी सामान्यत: नकारात्मक और कमजोर हो गए हैं, उनकी श्रद्धा और प्रेम ठंडे पड़ चुके हैं। कुछ सह-कार्यकर्ता प्रभु के वचन पर चलते हैं: “जो मुझ से, ‘हे प्रभु! हे प्रभु !’ कहता है, उनमें से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है।” वे इस धारणा पर प्रश्न करते हैं कि “जब प्रभु लौटेंगे, तो वे उसी पल मनुष्य की छवि बदल देंगे और उसे स्वर्ग के राज्य में आरोहित कर लेंगे।” वे समझते हैं कि चूंकि हम अब भी निरंतर पाप करते हैं, पवित्रता पाने में बहुत अधिक असफल हैं, और परमेश्वर की इच्छा की अवज्ञा करते हैं, तो प्रभु के आने पर हमें स्वर्ग के राज्य में कैसे आरोहित किया जाएगा? चर्चा और वाद-विवाद के बाद, सू मिंग्यू समझती हैं कि प्रभु के वचन और प्रभु के आने पर उसी पल मनुष्य की छवि बदल देने के पौलुस के विचार में थोड़े विरोधाभास हैं। आखिर कौन-सा विचार सही है? सु मिज्ञू हृदय से दुविधा और उलझन में हैं। अपनी व्यावहारिक उलझन को सुलझाने के लिए, ताकि प्रभु उन्हें त्याग न दें, पवित्र आत्मा के कार्य वाली कलीसिया को ढूँढने के क्रम में, सू मिंग्यू चमकती पूर्वी बिजली का अध्ययन करने का फैसला करती हैं। सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के उपदेशकों के साथ चर्चा और वाद-विवाद करके, सू मिंग्यू और दूसरे लोग अंतत: स्वर्ग के राज्य में प्रवेश के एकमात्र मार्ग को समझ पाते हैं ...
जैसे ही कोई दक्षिण कोरियाई पादरी प्रभु के आगमन की उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा कर रहा होता है, तो उसे चमकती पूर्वी बिजली के बारे में पता चलता है जो चीन में प्रकट हुई है, जो यह गवाही देती है कि प्रभु पहले ही लौट चुका है। वह सच्चे मार्ग की जाँच-पड़ताल करने के लिए चीन जाता है। कई असफलताओं के बाद वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़ने में समर्थ होता है, लेकिन जैसे ही वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों के माध्यम से प्रभु की आवाज़ को पहचाता है, तो अचानक ही उसे सीसीपी सरकार द्वारा गिरफ़्तार करके कोरिया निर्वासित कर दिया जाता है।
Hindi Gospel Movie Trailer | "प्रतीक्षारत" | The Lord Jesus Christ Has Appeared to Do His Work
यांग हूएन चीन में एक हाउस चर्च के एक पादरी हैं। अपने पिता यांग शोडाऊ के साथ, उन्होंने प्रभु यीशु के बादलों से उतर कर आने और उन्हें स्वर्ग के साम्राज्य में ले जाए जाने की प्रतीक्षा की है। इसके लिए, उन्होंने बड़ी मेहनत से प्रभु के लिए कार्य किया है, उसके नाम का दामन थामा है, और यह विश्वास किया है कि जो कोई भी बादलों से उतरकर न आने वाला प्रभु यीशु है, वह झूठा मसीह है। इसलिए, जब उन्होंने प्रभु के दूसरे अवतरण के बारे में सुना, तो उन्होंने न उसपर ध्यान दिया और न ही उसे स्वीकार किया। उन्होंने सोचा कि देखना और प्रतीक्षा करना ही सबसे अच्छा रहेगा। ....