प्रभु यीशु लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रभु यीशु लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 25 जून 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "मनुष्य के सामान्य जीवन को पुनःस्थापित करना और उसे एक बेहतरीन मंज़िल पर ले चलना" (भाग तीन)

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "मनुष्य के सामान्य जीवन को पुनःस्थापित करना और उसे एक बेहतरीन मंज़िल पर ले चलना" (भाग तीन)

       सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "जब एक बार विजय के कार्य को पूरा कर लिया जाता है, तब मनुष्य को एक सुन्दर संसार में पहुंचाया जाएगा। निश्चित रूप से, यह जीवन तब भी पृथ्वी पर ही होगा, परन्तु यह मनुष्य के आज के जीवन से पूरी तरह से भिन्न होगा। यह वह जीवन है जो मानवजाति के तब पास होगा जब सम्पूर्ण मानवजाति पर विजय प्राप्त कर लिया जाता है, यह पृथ्वी पर मनुष्य के लिए, और मानवजाति के लिए एक नई शुरुआत होगी कि उसके पास ऐसा जीवन हो जो इस बात का सबूत होगा कि मानवजाति ने एक नए एवं सुन्दर आयाम में प्रवेश कर लिया है। यह पृथ्वी पर मनुष्य एवं परमेश्वर के जीवन की शुरुआत होगी।

सोमवार, 18 जून 2018

Hindi Christian Video clip "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न" (2) - स्वर्ग के राज्य में प्रवेश पाने के लिए कैसे प्रयास करें? (2)

Hindi Christian Video clip "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न" (2) - स्वर्ग के राज्य में प्रवेश पाने के लिए कैसे प्रयास करें? (2)

प्रभु के अधिकांश विश्वासी यह समझते हैं कि जब तक हम प्रभु के वचनों का अनुसरण, विनय और धैर्य का पालन, और पौलुस के उदाहरण पर चल कर प्रभु के लिए त्याग, व्यय और परिश्रम करते हैं, हम परमेश्वर की इच्‍छा को संतुष्‍ट करेंगे। और प्रभु के लौटने पर हम स्वर्ग के राज्य में लाये जायेंगे। परंतु, क्या हमने कभी यह विचार किया है कि ऐसी खोज क्‍या सचमुच प्रभु से प्रशंसा और स्वर्ग के राज्य में प्रवेश दिला सकेगी? यदि नहीं, तो प्रभु से प्रशंसा पाने और स्वर्ग के राज्य में लाये जाने के लिए हम कैसे प्रयास करें?

गुरुवार, 7 जून 2018

New Hindi Christian Song 2018 | इंसान शायद समझ ले उसे, उम्मीद है परमेश्वर को

New Hindi Christian Song 2018 | इंसान शायद समझ ले उसे, उम्मीद है परमेश्वर को

मानवजाति से परमेश्वर के पहले संपर्क से लेकर,
करता आ रहा है वो प्रकट निरंतर, बिना रुके
अपने सार को, वो क्या है और उसके पास है क्या।
चाहे अनेक युगों के लोग देख और समझ पाएं या नहीं,
पर अपने स्वभाव और सार को दिखाने के लिए
परमेश्वर बोलता और करता है काम।
परमेश्वर नहीं छिपाता, नहीं रखता उसे गुप्त, पूरी तरह करता है प्रकट,
अपना सार और स्वभाव, अपना अस्तित्व और स्वरूप,
करता है उसे प्रकट मानवजाति के साथ अपने काम और मेलजोल में।

परमेश्वर को है उम्मीद कि इंसान समझेगा उसे
जानेगा उसके सार और स्वभाव को,
वो चाहता नहीं कि ये बन कर रह जाए अनंतकाल तक एक रहस्य।
वो चाहता नहीं कि बन कर रह जाए वो एक अनसुलझी पहेली की तरह।
परमेश्वर नहीं छिपाता, नहीं रखता उसे गुप्त, पूरी तरह करता है प्रकट।

सोमवार, 4 जून 2018

New Hindi Christian Song 2018 | परमेश्वर मानव के सृजन के अर्थ को पुर्स्थापित करेगा

New Hindi Christian Song 2018 | परमेश्वर मानव के सृजन के अर्थ को पुर्स्थापित करेगा


परमेश्वर ने मानवजाति का सृजन किया, 
उन्हें पृथ्वी पर स्थान दिया, 
और वर्तमान तक पहुंचने की राह दिखाई।
उसने खुद की आहुति दे कर मनुष्य को बचाया
और अंत में अपनी जीत कायम करके 
उसे मनुष्य को पुनःस्थापित करना पड़ेगा।
उसे मनुष्य को पुनःस्थापित करना पड़ेगा।
प्रारम्भ से ही उसने इसी कार्य में खुद कोसंलग्नकिया।
प्रारम्भ से ही उसने इसी कार्य में खुद को संलग्न किया।
वह अपने राज्य का स्थापन करेगा,
वह अपने राज्य का स्थापन करेगा,
पृथ्वी और मानव की स्थिति पर अपना अधिकार पुनःस्थापित करेगा।
सारी सृष्टि पर अपना अधिकार पुनःस्थापित करेगा।

रविवार, 3 जून 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "अपनी मंज़िल के लिए तुम्हें अच्छे कर्मों की पर्याप्तता की तैयारी करनी चाहिए"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "अपनी मंज़िल के लिए तुम्हें अच्छे कर्मों की पर्याप्तता की तैयारी करनी चाहिए"


      सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "मेरी दया उन पर व्यक्त होती है जो मुझसे प्रेम करते हैं और अपने आपको नकारते हैं। और दुष्टों को मिला दण्ड निश्चित रूप से मेरे धार्मिक स्वभाव का प्रमाण है, और उससे भी बढ़कर, मेरे क्रोध का साक्षी है। जब आपदा आएगी, तो उन सभी पर अकाल और महामारी आ पड़ेगी जो मेरा विरोध करते हैं और वे विलाप करेंगे। जो लोग सभी तरह की दुष्टता कर चुके हैं, किन्तु जिन्होंने बहुत वर्षों तक मेरा अनुसरण किया है, वे अभियोग से नहीं बचेंगे; वे भी, ऐसी आपदा जिसके समान युगों-युगों तक कदाचित ही देखी गई होगी, में पड़ते हुए, लगातार आंतक और भय की स्थिति में जीते रहेंगे। और केवल मेरे वे अनुयायी ही जिन्होंने मेरे प्रति निष्ठा दर्शायी है मेरी सामर्थ्य का आनंद लेंगे और तालियाँ बजाएँगे। वे अवर्णनीय संतुष्टि का अनुभव करेंगे और ऐसे आनंद में रहेंगे जो मैंने पहले कभी मानवजाति को प्रदान नहीं किया है। क्योंकि मैं मनुष्यों के अच्छे कर्मों को सँजोए रखता हूँ और उनके बुरे कर्मों से घृणा करता हूँ।

मंगलवार, 29 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(4) – उन लोगों का अंत जो प्रभु के दूसरे आगमन का प्रतिरोध करते हैं


Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(4) – उन लोगों का अंत जो प्रभु के दूसरे आगमन का प्रतिरोध करते हैं


      वह भला कैसे प्रभु को प्रकट होते देख सकता है और उसके बावजूद प्रभु के दूसरे आगमन से इन्कार कर सकता है? यह कैसे हो सकता है कि वह हमेशा प्रभु के आगमन का ध्यान रखे और प्रतीक्षा करे, किन्तु अपनी मृत्यु के समय अपने पीछे जीवन भर का पछतावा छोड़ जाए? इस मूवी क्लिप में आपको इसका उत्तर मिलेगा।

सोमवार, 28 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(3) – केवल वे ही लोग स्वर्ग के साम्राज्य में प्रवेश करने योग्य हैं जो परमेश्वर की इच्छा का पालन करेंगे।

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(3) – केवल वे ही लोग स्वर्ग के साम्राज्य में प्रवेश करने योग्य हैं जो परमेश्वर की इच्छा का पालन करेंगे।


      स्वर्ग के साम्राज्य में किस तरह के व्यक्ति का आरोहणहोगा? प्रभु यीशु ने कहा है:  "जो मुझसे,‘हे प्रभु! हे प्रभु! कहता है, उनमें से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है" (मत्ती 7:21)। लेकिन कुछ लोग यह मानते हैं कि स्वर्गिक पिता की इच्छा के अनुसार कार्य करने का अर्थ केवल प्रभु के नाम के प्रति निष्ठावान होना, श्रमपूर्वक उसकी सेवा करना और सलीब धारण करने की पीड़ा सहना है, और यदि हम यह सब कार्य करेंगे, तो स्वर्ग के साम्राज्य में आरोहित होने के लिए हमें केवल इसी तरह प्रभु के दूसरे आगमन को देखने और प्रतीक्षा करने की जरूरत है। क्या ये विचार प्रभु की अपेक्षाओं के अनुरूप हैं? इस क्लिप से आप यह बात जानेंगे।

शनिवार, 26 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत" – प्रभु के दूसरे आगमन के लिए हमें कैसे देखनी और प्रतीक्षा करनी चाहिए?

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत" – प्रभु के दूसरे आगमन के लिए हमें कैसे देखनी और प्रतीक्षा करनी चाहिए?


      जब प्रभु दूसरी बार आएंगे तो क्या वे बादलों से अवतरित होंगे, या क्या वे एक चोर की तरह चुपके से आएंगे? आप प्रभु के दूसरे आगमन का सामना कैसे करेंगे? क्या आप किसी झूठे मसीह द्वारा बहकाए जाने को लेकर इतने अधिक भयभीत रहेंगे कि ’उनकी’ तलाश करने से ही अस्वीकार कर देंगे, या फिर आप एक चतुर कुंवारी की तरह आचरण करेंगे और परमेश्वर की वाणी पर सावधानीपूर्वक ध्यान देंगे? हमें किस तरह “देखनी और प्रतीक्षा करनी” चाहिए कि प्रभु का आगमन होने पर हम उनका स्वागत कर सकेंगे? देखिए यह संक्षिप्त वीडियो!

बुधवार, 23 मई 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "छुटकारे के युग में कार्य के पीछे की सच्ची कहानी"

 

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "छुटकारे के युग में कार्य के पीछे की सच्ची कहानी"


      सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "अनुग्रह के युग में, मनुष्य पहले से ही शैतान की भ्रष्टता से गुज़र चुका था, औ र इसलिए समस्त मानवजाति को छुटकारा देने के कार्य हेतु, अनुग्रह की भरमार, अनन्त सहनशीलता और धैर्य, और उससे भी बढ़कर, मानवजाति के पापों का प्रयाश्चित करने के लिए पर्याप्त बलिदान की आवश्यकता थी ताकि इसके प्रभाव तक पहुँचा जा सके। अनुग्रह के युग में मानवजाति ने जो देखा वह मानवजाति के पापों के प्रायश्चित के लिए मेरी भेंट मात्र था, अर्थात्, यीशु। वे केवल इतना ही जानते थे कि परमेश्वर दयावान और सहनशील हो सकता है, और उन्होंने केवल यीशु की दया और करूणामय-प्रेम को देखा था। ऐसा पूरी तरह से इसलिए था क्योंकि वे अनुग्रह के युग में रहते थे। और इसलिए, इससे पहले कि उन्हें छुटकारा दिया जा सके, उन्हें कई प्रकार के अनुग्रह का आनन्द उठाना था जो यीशु ने उन्हें प्रदान किए थे; केवल यही उनके लिए लाभदायक था। इस तरह, उनके द्वारा अनुग्रह का आनन्द उठाने के माध्यम से उन्हें उनके पापों से क्षमा किया जा सकता था, और यीशु की सहनशीलता और धीरज का आनन्द उठाने के माध्यम से उनके पास छुटकारा पाने का एक अवसर भी हो सकता था।"

Hindi Christian Documentary Movie | चीन में धार्मिक उत्पीड़न का इतिहास | "वापसी के कगार पर"


Hindi Christian Documentary Movie | चीन में धार्मिक उत्पीड़न का इतिहास | "वापसी के कगार पर"


       वर्ष 1949 में मेनलैण्ड चीन में सत्ता में आने के बाद से, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी धार्मिक आस्था का निरंतर उत्पीड़न करने में लगी रही है। पागलपन में यह ईसाइयों को बंदी बना चुकी है और उनकी हत्या कर चुकी है, चीन में काम कर रहे मिशनरियों को निष्काषित कर चुकी है और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा चुका है, बाइबल की अनगिनत प्रतियां जब्त कर जला दी गयीं हैं, कलीसिया की इमारतों को सीलबंद कर दिया गया है और ढहाया जा चुका है, और सभी गृह कलीसिया को जड़ से उखाड़ फैंकने का प्रयास किया जा चुका है।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "सात गर्जनाएँ – भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य के सुसमाचार पूरे ब्रह्माण्ड में फैल जाएंगे"


सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "सात गर्जनाएँ – भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य के सुसमाचार पूरे ब्रह्माण्ड में फैल जाएंगे"


      सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "केवल जब पूर्व की रोशनी धीरे-धीरे श्वेत रूप में परिवर्तित होगी तभी पूरी पृथ्वी पर अंधकार रोशनी में बदलने लगेगा, और केवल तभी लोगों को पता चलेगा कि मैं बहुत पहले इस्राएल से जा चुका हूं और एक नए रूप में पूर्व में उभर रहा हूं। एक बार इस्राएल में अवतरित होकर और फिर उसे छोड़कर, मैं फिर से इस्राएल में जन्म नहीं ले सकता, क्योंकि मेरा कार्य पूरे विश्व के लिए है, और इसके अलावा, रोशनी सीधे पूर्व से पश्चिम की ओर चमकती है। इसी वजह से मैं पूर्व में अवतरित हुआ हूं और कनान को पूर्व के लोगों के पास लाया हूं। मेरी इच्छा है कि मैं पूरी दुनिया से लोगों को कनान की धरती पर लेकर आऊं, अत: मैं पूरे विश्व को नियंत्रित करने के लिए कनान में कथन जारी करता रहता हूं। इस समय, कनान को छोड़कर, पूरी धरती पर रोशनी नहीं है, और सभी लोग भूख और शीत से संकट में हैं। मैंने अपनी महिमा इस्राएल को दी और फिर वापस ले ली, और फिर इस्राएलियों को, और सम्पूर्ण मानवता को पूर्व में ले आया। मैं उन सभी को रोशनी में ले आया ताकि वे फिर से एक हो सकें, और इसकी संगति में रह सकें, तथा उन्हें और खोज न करनी पड़े।"

The Tabernacle of God Is With Man | Hindi Gospel Movie "भक्ति का भेद"(Hindi Dubbed)

The Tabernacle of God Is With Man | Hindi Gospel Movie "भक्ति का भेद"(Hindi Dubbed)


       लिन बोएन चीन के गृह कलीसिया में एक एल्डर थे। एक विश्वासी के रूप में अपने सभी वर्षों के दौरान, प्रभु के लिए कष्ट उठाना अपना सौभाग्य समझते थे, और वे प्रभु यीशु मसीह के ज्ञान और सिद्धि को दुनिया की किसी भी अन्य चीज़ से ज़्यादा महत्व देते थे। एक सौभाग्यशाली दिन, वे धर्मोपदेश देने गए थे जब उन्हें कुछ हैरान करने वाले समाचार सुनाई दिए: प्रभु यीशु शरीर रूप में लौट आये हैं, और वे अंत के दिनों के मसीह -- सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं! लिन बोएन उलझ गए। जब प्रभु लौटते हैं, उनके बादलों से उतारकर आने की उम्मीद की जाती है, तो फिर वे स्वयं देहधारण क्यों करेंगे और गुप्त रूप से अपना कार्य क्यों करेंगे? परमेश्वर के देहधारण के पीछे क्या रहस्य छिपे हुए थे? अगर प्रभु सचमुच लौट आये हैं, तो हमार स्वर्गारोहण क्यों नहीं किया गया है? ... लिन बोएन और उसके सहकर्मियों तथा सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के उपदेशकों के बीच एक तीव्र बहस शुरू होती है ... क्या वे अंततः यह समझ पाने में सक्षम होंगे कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर प्रभु यीशु की वापसी हैं, देह रूप में परमेश्वर का प्रकटन हैं?

मंगलवार, 22 मई 2018

New Hindi Christian Song 2018 | "राज्य के युग में परमेश्वर मनुष्य को वचनों के द्वारा पूर्ण करता है"

New Hindi Christian Song 2018 | "राज्य के युग में परमेश्वर मनुष्य को वचनों के द्वारा पूर्ण करता है" 


राज्य के युग में परमेश्वर मनुष्य को वचनों के द्वारा पूर्ण करता है।
इस युग में, परमेश्वर तुम लोगों में ये साकार करेगा: 
कि सभी करेंगे उसके सत्य का अभ्यास,
कि सभी उसके वचन जिएँगे और दिल से करेंगे उससे प्यार।
परमेश्वर का वचन है उनके जीवन का आधार।
उन सभी का हृदय मानता है परमेश्वर का भय।
परमेश्वर के वचनों के अभ्यास के ज़रिये, 
साथ परमेश्वर वे करेंगे शासन और हुकूमत।
केवल परमेश्वर का वचन मनुष्य को देता है जीवन।
केवल उसका ही वचन मनुष्य के लिए ला सकता है रोशनी,
दिखा सकता है अभ्यास करने का मार्ग।
राज्य के युग में यह है अधिक सत्य।
दिखा सकता है अभ्यास करने का मार्ग।
राज्य के युग में यह है अधिक सत्य।

सोमवार, 21 मई 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "परमेश्वर का कार्य एवं मनुष्य का रीति व्यवहार" (भाग एक)


सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "परमेश्वर का कार्य एवं मनुष्य का रीति व्यवहार" (भाग एक)


      सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "परमेश्वर के कार्य के प्रत्येक उदाहरण में ऐसे दर्शन हैं जिन्हें मनुष्य के द्वारा पहचाना जाना चाहिए, ऐसे दर्शन जिनका अनुसरण मनुष्य के प्रति परमेश्वर की उचित अपेक्षाओं के द्वारा किया जाता है। बुनियाद के रूप में इन दर्शनों के बिना, मनुष्य साधारण तौर पर रीति व्यवहार में असमर्थ होगा, और न ही मनुष्य बिना लड़खड़ाए परमेश्वर का अनुसरण करने के योग्य होगा। यदि मनुष्य परमेश्वर को नहीं जानता या परमेश्वर की इच्छा को नहीं समझता, तो वह सब कुछ जो मनुष्य करता है वह व्यर्थ है, और परमेश्वर के द्वारा ग्रहण किए जाने के योग्य नहीं है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मनुष्य के वरदान कितने अधिक हैं, क्योंकि वह अभी भी परमेश्वर के कार्य तथा परमेश्वर के मार्गदर्शन से अविभाज्य है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मनुष्य के कार्य कितने अच्छे या अनेक हैं, क्योंकि वे तब भी परमेश्वर के कार्य का स्थान नहीं ले सकते हैं। और इस प्रकार, किसी भी परिस्थिति के अंतर्गत मनुष्य का रीति व्यवहार दर्शनों से विभाज्य नहीं है। जो नए दर्शनों को स्वीकार नहीं करते हैं उनके पास कोई नया रीति व्यवहार नहीं होता है। उनके रीति व्यवहार का सत्य के साथ कोई रिश्ता नहीं है क्योंकि वे सिद्धान्त में बने रहते हैं और मृत व्यवस्था का पालन करते हैं; उनके पास बिलकुल भी नए दर्शन नहीं हैं, और परिणामस्वरूप, वे नए युग में अभ्यास में लाने के लिए कुछ नहीं करते हैं। उन्होंने दर्शनों को खो दिया है, और ऐसा करने से उन्होंने पवित्र आत्मा के कार्य को भी गंवा दिया है, और सत्य को खो दिया है।"

रविवार, 20 मई 2018

Hindi Best Christian Family Movie "कहाँ है घर मेरा?" | God Gave Me a Happy Family (Hindi Dubbed)

Hindi Best Christian Family Movie "कहाँ है घर मेरा?" | God Gave Me a Happy Family (Hindi Dubbed)


      वेन्‍या जब दो साल की थी, उसके माता-पिता का तलाक हो गया और उसके बाद वह अपने पिता और सौतेली मां के साथ रही। उसकी सौतेली मां उसे स्‍वीकार नहीं कर पाई और हमेशा उसके पिता के साथ झगड़ा करती रही। उसके पिता के पास वेन्‍या को उसकी मां के घर भेजने के अलावा कोई और चारा न रहा, परंतु उसकी मां अपने कारोबार को चलाने में पूरी तरह व्‍यस्‍त थी और उसके पास वेन्‍या का ध्‍यान रखने के लिए कोई समय नहीं था, इसलिये वह अक्‍सर अपने रिश्‍तेदारों और दोस्‍तों के घर लालन-पालन के लिए धक्‍का खाती रही। दूसरों के यहां लालन-पालन के कई वर्षों के पश्‍चात् नन्‍ही सी वेन्‍या अकेली और असहाय महसूस करने लगी और एक घर के अपनेपन के लिए लालायित होने लगी। जब उसके पिता और सौतेली मां का तलाक हुआ, तभी वह अपने पिता के घर आ पाई और उसके बाद ही, अच्‍छे या बुरे के लिए, उसे एक घर मिल पाया।

शनिवार, 19 मई 2018

Hindi Gospel Movie | "गहरी सर्दी में" | The Testimony of a Christian (Hindi Dubbed)

Hindi Gospel Movie | "गहरी सर्दी में" | The Testimony of a Christian (Hindi Dubbed)


      उसका नाम जिआओ ली हैI उसने एक दशक से भी अधिक समय तक परमेश्वर पर विश्वास किया हैI 2012 की सर्दी में, उसे एक सभा में चीनी कम्युनिस्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया थाI पूछताछ के दौरान, पुलिस ने कलीसिया के नेताओं के ठिकानों और पैसों के बारे में खुलासा करते हुए, परमेश्वर को धोखा देने के लिए उसे लुभाने के प्रयासों में बार-बार बहलाने, धमकी देने, यातना देने और तोड़ने की कोशिश कीI विशेष रूप से एक बर्फीली रात में, जब तापमान शून्य से भी बीस डिग्री नीचे था, उसे कपड़े उतारकर जबरदस्ती नग्न कर दिया, बर्फीले पानी से भिगोया, उसके जनानागों में बिजली के झटके दिए, और पुलिस ने जबरदस्ती उसकी नाक में सरसों का पानी डाला.... उसे अमानवीय यातना और अकल्पनीय अपमान का सामना करना पड़ाI पूछताछ के दौरान, वह आहत हुई और उसका तिरस्कार हुआI उसने बेतहाशा परमेश्वर से समय-समय पर प्रार्थना कीI परमेश्वर के वचन ने समय-समय पर उसको प्रबुद्धता और मार्गदर्शन दियाI परमेश्वर के वचन से प्राप्त विश्वास और शक्ति से, उसने बर्बर यातना और राक्षसी अत्याचार पर विजय प्राप्त की और जबरदस्त तरीके से शानदार गवाही दीI सर्दियों में खिले फूल की तरह, वह गंभीर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी गर्व से रमणीय सुगंध बिखेरते हुए एक लचीली जीवन शक्ति का प्रदर्शन करती है ...

शुक्रवार, 18 मई 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "सर्वशक्तिमान का आह भरना” | God's waiting of love

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "सर्वशक्तिमान का आह भरना” | God's waiting of love


      सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "मनुष्य, जिन्होंने सर्वशक्तिमान के जीवन की आपूर्ति को त्याग दिया, नहीं जानते हैं आखिर वे क्यों अस्तित्व में हैं, और फिर भी मृत्यु से डरते रहते हैं। इस दुनिया में, जहां कोई सहारा नहीं है, सहायता नहीं है, वहाँ बहादुरी के साथ, बिन आत्माओं की चेतना के शरीरों में एक अशोभनीय अस्तित्व को दिखाते हुए मनुष्य, अपनी आंखों को बंद करने में, अभी भी अनिच्छुक है। तुम इनके समान जीते हो, आशाहीन; उसका अस्तित्व इसी प्रकार का, बिना किसी लक्ष्य का है। किंवदन्ती में मात्र एक ही पवित्र जन है जो उन्हें बचाने के लिए आएगा जो कष्ट से कराहते हैं और उसके आगमन के लिए हताश होकर तड़पते हैं। इन लोगों में जो अचेत हैं अभी यह विश्वास जगाया नहीं जा सकता है। फिर भी लोगों में ऐसा प्राप्त करने की लालसा है। वे जो बुरी तरह से दुख में हैं सर्वशक्तिमान उन पर करुणा दिखाता है। साथ ही, वह उन लोगों से ऊब चुका है जो होश में नहीं है, क्योंकि उसे उनसे प्रत्युत्तर पाने में लंबा इंतजार करना पड़ता है। वह खोजने की इच्छा करता है, तुम्हारे हृदय और तुम्हारी आत्मा को ढूंढता है। वह तुम्हें भोजन-पानी देना चाहता है, जगाना चाहता है, ताकि तुम फिर और भूखे और प्यासे न रहो। जब तुम थके हो और इस संसार में खुद को तन्हा महसूस करने लगो तो, व्याकुल मत होना, रोना मत। सर्वशक्तिमान परमेश्वर, रखवाला, किसी भी समय तुम्हारे आगमन को गले लगा लेगा।"

गुरुवार, 17 मई 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन:"'सहस्राब्दि राज्य आ चुका है' के बारे में एक संक्षिप्त वार्ता"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन:"'सहस्राब्दि राज्य आ चुका है' के बारे में एक संक्षिप्त वार्ता"


      सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "सहस्राब्दि राज्य के युग के दौरान, लोग पहले से ही पूर्ण बनाए जा चुके होंगे और उनके भीतर के भ्रष्ट स्वभाव को शुद्ध किया जा चुका होगा। उस समय, परमेश्वर के द्वारा कहे गए वचन क़दम-दर-क़दम लोगों का मार्गदर्शन करेंगे, और सृजन के समय से लेकर आज तक परमेश्वर के कार्य के सभी रहस्यों को प्रकाशित करेंगे, और उसके वचन प्रत्येक युग और प्रत्येक दिन परमेश्वर के कार्यों के बारे में लोगों को बताएँगे, बताएँगे कि कैसे वह भीतर उनका मार्गदर्शन करता है, उस कार्य के बारे में बताएँगे जो वह आध्यात्मिक क्षेत्र में करता है, और मनुष्य को आध्यात्मिक आयाम की गतिशीलता के बारे में बताएँगे। केवल तभी यह सचमुच में वचन का युग होगा; अभी यह केवल एक सूक्ष्म जगत है।"

बुधवार, 16 मई 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "राज्य का युग वचन का युग है (भाग दो)"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "राज्य का युग वचन का युग है (भाग दो)"


सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "राज्य के युग में, परमेश्वर नए युग की शुरूआत करने, अपने कार्य के साधन बदलने, और संपूर्ण युग में काम करने के लिये अपने वचन का उपयोग करता है। वचन के युग में यही वह सिद्धांत है, जिसके द्वारा परमेश्वर कार्य करता है। वह देहधारी हुआ ताकि विभिन्न दृष्टिकोणों से बातचीत कर सके, मनुष्य वास्तव में परमेश्वर को देख सके, जो देह में प्रकट होने वाला वचन है, और उसकी बुद्धि और आश्चर्य को जान सके। उसने यह कार्य इसलिए किये ताकि वह मनुष्यों को जीतने, उन्हें पूर्ण बनाने और ख़त्म करने के लक्ष्यों को बेहतर ढंग से हासिल कर सके। वचन के युग में वचन को उपयोग करने का यही वास्तविक अर्थ है।"

सोमवार, 14 मई 2018

Hindi Christian Movie Trailer | "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न"

Hindi Gospel Video Trailer | "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न" 

      जैसे ही कोई दक्षिण कोरियाई पादरी प्रभु के आगमन की उत्‍सुकतापूर्वक प्रतीक्षा कर रहा होता है, तो उसे चमकती पूर्वी बिजली के बारे में पता चलता है जो चीन में प्रकट हुई है, जो यह गवाही देती है कि प्रभु पहले ही लौट चुका है। वह सच्‍चे मार्ग की जाँच-पड़ताल करने के लिए चीन जाता है। कई असफलताओं के बाद वह सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचनों को पढ़ने में समर्थ होता है, लेकिन जैसे ही वह सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचनों के माध्‍यम से प्रभु की आवाज़ को पहचाता है, तो अचानक ही उसे सीसीपी सरकार द्वारा गिरफ़्तार करके कोरिया निर्वासित कर दिया जाता है।