सुसमाचार मूवी क्लिप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुसमाचार मूवी क्लिप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 नवंबर 2018

"जागृति" (1) - क्या बचाये जाने को पूर्ण उद्धार माना जा सकता है?

Hindi Gospel Movie clip "जागृति" (1) - क्या बचाये जाने को पूर्ण उद्धार माना जा सकता है? 

      धार्मिक दुनिया के पादरी और एल्डर्स विश्वासियों को अक्सर यह उपदेश देते हैं कि प्रभु यीशु में विश्वास करने से उनके पाप माफ़ हो जाएंगे, और उनकी आस्था उन्हें धर्मी बना देती है, और जब एक बार कोई बचा लिया जाता है, तो वह हमेशा के लिए बचा लिया जाता है।

शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

"जागृति" (2) - अंत के दिनों में परमेश्वर का न्याय का कार्य शुरू हो चुका है

Hindi Gospel Movie clip "जागृति" (2) - अंत के दिनों में परमेश्वर का न्याय का कार्य शुरू हो चुका है

       अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर, ने अनुग्रह के युग का अंत करके राज्य के युग का आरंभ किया है। वे सत्य व्यक्त करते हैं, और परमेश्वर के लोगों से शुरू करके अपना न्याय का कार्य करते हैं। अंत के दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर का न्याय का कार्य किस तरह से मनुष्य को शुद्ध करके उसका बचाव करता है? अगर हम अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के न्याय के कार्य को ठुकरा दें तो हमारा क्या होगा? इस वीडियो में इन सवालों के जवाब दिये गये हैं।

गुरुवार, 1 नवंबर 2018

"बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा" (1) - खुलासा: बाइबल में जो है, उसके अलावा क्या परमेश्वर के कोई वचन या कार्य हैं?

Hindi Christian Movie clip "बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा" (1) - खुलासा: बाइबल में जो है, उसके अलावा क्या परमेश्वर के कोई वचन या कार्य हैं?

       धार्मिक दुनिया के पादरी और एल्डर्स अक्सर लोगों को यह सिखाते हैं कि बाइबल के बाहर परमेश्वर के कोई वचन और कार्य नहीं हैं, और इसलिए बाइबल से परे जाना विधर्म है। क्या यह विचार जाँच में खरा उतरता है? क्या यह परमेश्वर के कार्य की वास्तविकता के अनुरूप है? अनुग्रह के युग में प्रभु यीशु द्वारा किया गया छुटकारे का कार्य पुराने नियम में दर्ज नहीं है और और वह पुराने नियम से भी परे जाता है। अगर बाइबल से परे जाना धर्मद्रोह है, तो क्या हम प्रभु के कार्य की भी निंदा नहीं कर रहे हैं? इसलिए, बाइबल के अलावा परमेश्वर के कोई वचन या कार्य हैं या नहीं? यह वीडियो आपको इनके जवाब देगा। 

बुधवार, 31 अक्टूबर 2018

"बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा" (2) - खुलासा: परमेश्वर और बाइबल के बीच का रिश्ता

Hindi Christian Movie clip "बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा" (2) - खुलासा: परमेश्वर और बाइबल के बीच का रिश्ता

      धार्मिक दुनिया के पादरी और एल्डर्स को यकीन है कि परमेश्वर के सभी वचन और कार्य बाइबल में हैं, कि परमेश्वर का बाइबल का उद्धार कार्य संपूर्ण है और जब तक लोग प्रभु में अपनी आस्था को बाइबल पर आधारित करेंगे और बाइबल पर ही अवलंबित रहेंगे, तो वे आरोहित होकर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकेंगे। क्या तथ्य ऐसे ही हैं? हमें बचाने का कार्य परमेश्वर कर सकते हैं या बाइबल? सत्‍य परमेश्वर व्‍यक्‍त कर सकते हैं या बाइबल? और अधिक जानने के लिए, कृपया इस वीडियो को देखें!

मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018

"बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा" (3) - प्रकाशितवाक्य में इस कथन का क्या अर्थ है कि कोई भी मनुष्य भविष्यवाणियों में कुछ जोड़ नहीं सकता?

Hindi Christian Movie clip "बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा" (3) - प्रकाशितवाक्य में इस कथन का क्या अर्थ है कि कोई भी मनुष्य भविष्यवाणियों में कुछ जोड़ नहीं सकता?

      प्रकाशितवाक्य, अध्याय 22, पद 18 में कहा गया है: "मैं हर एक को, जो इस पुस्तक की भविष्यद्वाणी की बातें सुनता है, गवाही देता हूँ : यदि कोई मनुष्य इन बातों में कुछ बढ़ाए तो परमेश्‍वर उन विपत्तियों को, जो इस पुस्तक में लिखी हैं, उस पर बढ़ाएगा।" क्या आप इन वचनों का सही अर्थ जानना चाहते हैं? यह वीडियो आपके सामने पेश करेगा इसके जवाब।

सोमवार, 29 अक्टूबर 2018

"बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा" (4) - क्या पूरी बाइबल परमेश्वर की प्रेरणा से रची गयी है?

Hindi Christian Movie clip "बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा" (4) - क्या पूरी बाइबल परमेश्वर की प्रेरणा से रची गयी है?

      धार्मिक दुनिया के ज़्यादातर लोग यकीन करते हैं कि “पूरा शास्‍त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है,” और बाइबल में जो कुछ भी है वे परमेश्वर का वचन है। क्या ऐसा बयान तथ्यों के मुताबिक़ है? बाइबल सिर्फ परमेश्वर की गवाही है, परमेश्वर के कार्य का दस्तावेज़ है, और पूरी तरह से परमेश्वर के वचनों से नहीं बनी है। बाइबल के भीतर, सिर्फ यहोवा परमेश्वर द्वारा बोले गये वचन, प्रभु यीशु के वचन, प्रकाशितवाक्य के भविष्‍यद्कथन और परमेश्वर की प्रेरणा से दिये गए नबियों के वचन ही परमेश्वर के वचन हैं। इसके अलावा, शेष भाग ऐतिहासिक दस्तावेजों और मनुष्य के अनुभवों की गवाहियों से जुड़ा हुआ है। अगर आप बाइबल की सच्ची अंदरूनी कहानी जानना चाहते हैं, तो कृपया यह वीडियो देखें!

रविवार, 28 अक्टूबर 2018

"बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा" (5) - बाइबल के भीतर त्रुटियाँ कैसे हैं?


Hindi Christian Movie clip "बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा"  (5) - बाइबल के भीतर त्रुटियाँ कैसे हैं? 

      बहुत-से लोग विश्वास करते हैं कि पूरी बाइबल परमेश्वर की प्रेरणा से रची गयी है, कि यह पूरी-की-पूरी पवित्र आत्मा से आई है, और यह कि इसके एक भी वचन में कोई त्रुटि नहीं है। क्या ऐसी सोच तथ्यों के मुताबिक़ है? बाइबल 40 से भी अधिक लेखकों द्वारा लिखी गयी थी, उसकी विषयवस्तु की व्यवस्था और उसको दर्ज करने का काम मनुष्य ने किया था, और इसे पवित्र आत्मा ने सीधे प्रकट नहीं किया था। जब मनुष्य ने इसकी व्यवस्था कर इसे दर्ज किया था, तो इसमें मनुष्य के विचार और त्रुटियों को आने से रोका नहीं जा सकता था।

शनिवार, 27 अक्टूबर 2018

"बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा" (6) - बाइबल से भटक कर भी क्या हम जीवन पा सकते हैं?

Hindi Christian Movie clip "बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा" (6) - बाइबल से भटक कर भी क्या हम जीवन पा सकते हैं?

      पादरी और एल्डर्स अक्सर लोगों को सिखाते हैं कि अगर वे बाइबल से भटकते हैं तो उन्हें विश्वासी नहीं कहा जा सकता, और सिर्फ़ बाइबल से जुड़े रहकर ही वे जीवन पा सकते हैं और स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं। तो क्या बाइबल से दूर जाने पर हम जीवन नहीं पा सकेंगे? क्या वह बाइबल है जो हमें जीवन दे सकती है, या वे परमेश्वर हैं जो हमें जीवन दे सकते हैं?

मंगलवार, 19 जून 2018

Hindi Christian Video clip "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न" (5) - मसीह के आसन के समक्ष न्याय का अनुभव करने और जीवन प्राप्त करने के अनुभव की गवाहियां

Hindi Christian Video clip "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न" (5) - मसीह के आसन के समक्ष न्याय का अनुभव करने और जीवन प्राप्त करने के अनुभव की गवाहियां 

सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने सत्य व्यक्त कर, परमेश्वर के निवास से प्रारंभ कर न्याय का कार्य शुरू कर दिया है। महान श्वेत सिंहासन के समक्ष न्याय की प्रस्तावना शुरू हो चुकी है। हम परमेश्वर के न्याय और ताड़ना का अनुभव कैसे करें? परमेश्वर के न्याय और ताड़ना का अनुभव करने के बाद किस प्रकार का शुद्धिकरण और परिवर्तन प्राप्त किया जा सकता है? परमेश्वर का कौन-सा सच्चा ज्ञान सीखा जा सकता है?

Hindi Christian Video clip "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न" (4) - परमेश्वर के अंत के दिनों के न्याय कार्य और प्रभु यीशु के कार्य में क्या अंतर है?

Hindi Christian Video clip "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न" (4) - परमेश्वर के अंत के दिनों के न्याय कार्य और प्रभु यीशु के कार्य में क्या अंतर है? 

कुछ लोग मानते हैं कि प्रभु यीशु के पुनर्जीवित हो कर स्वर्ग में आरोहित होने के बाद, पिन्‍तेकुस्‍त के दिन मनुष्य पर कार्य करने के लिए पवित्र आत्मा नीचे आया। उसने पाप, धार्मिकता और न्याय के संसार की कटु आलोचना की। जब हम पवित्र आत्मा के कार्य को ग्रहण कर अपने पापों के लिए प्रभु के समक्ष पश्चाताप करते हैं, तब हम प्रभु के न्याय का अनुभव करते हैं। पिन्‍तेकुस्‍त के दिन पवित्र आत्मा द्वारा किया गया कार्य परमेश्वर के अंत के दिनों का कार्य होना चाहिए। क्या इसको ग्रहण करने की हमारी विधि सही है? प्रभु यीशु के कार्य और परमेश्वर के अंत के दिनों के न्याय कार्य में क्या अंतर है? 

सोमवार, 18 जून 2018

Hindi Christian Video clip "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न" (3) - स्वर्ग का राज्य वास्तव में कहां है?

Hindi Christian Video clip "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न" (3) - स्वर्ग का राज्य वास्तव में कहां है? 

प्रभु में विश्वास करने वाले हम सबकी सबसे बड़ी इच्छा प्रभु के लौटने का स्वागत करने, स्वर्ग के राज्य में लाये जाने, और परमेश्वर के वचन और आशीष ग्रहण करने की होती है। अधिकतर लोग मानते हैं कि प्रभु के लौटने पर, प्रभु से मिलने के लिए हम आकाश में उठा लिये जायेंगे। परंतु बाइबल में कहा गया है कि नया यरुशलेम स्वर्ग से नीचे आयेगा। "परमेश्‍वर का डेरा मनुष्यों के बीच में है," "जगत का राज्य हमारे प्रभु का और उसके मसीह का हो गया।" स्वर्ग का राज्य आकाश में है या पृथ्वी पर? अपने लौटने पर प्रभु संतों को स्वर्ग के राज्य में कैसे ले जायेंगे? 

Hindi Christian Video clip "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न" (2) - स्वर्ग के राज्य में प्रवेश पाने के लिए कैसे प्रयास करें? (2)

Hindi Christian Video clip "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न" (2) - स्वर्ग के राज्य में प्रवेश पाने के लिए कैसे प्रयास करें? (2)

प्रभु के अधिकांश विश्वासी यह समझते हैं कि जब तक हम प्रभु के वचनों का अनुसरण, विनय और धैर्य का पालन, और पौलुस के उदाहरण पर चल कर प्रभु के लिए त्याग, व्यय और परिश्रम करते हैं, हम परमेश्वर की इच्‍छा को संतुष्‍ट करेंगे। और प्रभु के लौटने पर हम स्वर्ग के राज्य में लाये जायेंगे। परंतु, क्या हमने कभी यह विचार किया है कि ऐसी खोज क्‍या सचमुच प्रभु से प्रशंसा और स्वर्ग के राज्य में प्रवेश दिला सकेगी? यदि नहीं, तो प्रभु से प्रशंसा पाने और स्वर्ग के राज्य में लाये जाने के लिए हम कैसे प्रयास करें?

Hindi Christian Video clip "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न" (1) - स्वर्ग के राज्य में प्रवेश पाने के लिए कैसे प्रयास करें? (1)


Hindi Christian Video clip "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न" (1) - स्वर्ग के राज्य में प्रवेश पाने के लिए कैसे प्रयास करें? (1)

प्रभु के अधिकांश विश्वासी यह समझते हैं कि जब तक हम प्रभु के वचनों का अनुसरण, विनय और धैर्य का पालन, और पौलुस के उदाहरण पर चल कर प्रभु के लिए त्याग, व्यय और परिश्रम करते हैं, हम परमेश्वर की इच्‍छा को संतुष्‍ट करेंगे। और प्रभु के लौटने पर हम स्वर्ग के राज्य में लाये जायेंगे। परंतु, क्या हमने कभी यह विचार किया है कि ऐसी खोज क्‍या सचमुच प्रभु से प्रशंसा और स्वर्ग के राज्य में प्रवेश दिला सकेगी? यदि नहीं, तो प्रभु से प्रशंसा पाने और स्वर्ग के राज्य में लाये जाने के लिए हम कैसे प्रयास करें?

शुक्रवार, 1 जून 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(6) – सर्वशक्तिमान परमेश्वर अपनी 6,000 वर्षों कीप्रबंधन योजना के रहस्यों को प्रकट करते हैं।


Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(6) – सर्वशक्तिमान परमेश्वर अपनी 6,000 वर्षों कीप्रबंधन योजना के रहस्यों को प्रकट करते हैं।


      प्रभु यीशु ने स्वर्ग के साम्राज्य के रहस्यों को प्रकट किया, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर मानवजाति के बारे में परमेश्वर के 6,000-वर्षीय प्रबंधन के सभी रहस्यों को उजागर करने आए! सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने जिन रहस्यों को ज्ञात कराया है उन्हें देखते हुए क्या आप यह महसूस कर सकते हैं कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर प्रभु यीशु के दूसरे आगमन हैं? यह मूवी क्लिप देखें!

गुरुवार, 31 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(5) – हम परमेश्वर की वाणी को अलग से कैसे पहचान सकते हैं? (2)

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(5) – हम परमेश्वर की वाणी को अलग से कैसे पहचान सकते हैं? (2)


       "जिसके कान हों वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है" (प्रकाशित वाक्य 2:29)। क्या आपने पवित्र आत्मा को कलीसियाओं से बात करते सुना है? क्या सर्वशक्तिमान परमेश्वर और प्रभु यीशु द्वारा कहे गए वचन एक ही आत्मा, एक ही स्रोत से बोले गए हैं? इस मूवी क्लिप से आपको इस बात का खुलासा हो जाएगा!

बुधवार, 30 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(5) – हम परमेश्वर की वाणी को अलग से कैसे पहचान सकते हैं? (1)

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(5) – हम परमेश्वर की वाणी को अलग से कैसे पहचान सकते हैं? (1)


      "जिसके कान हों वह सुन ले कि आत्मा कलीसिया ओं से क्या कहता है" (प्रकाशित वाक्य 2:29)। क्या आपने पवित्र आत्मा को कलीसियाओं से बात करते सुना है? क्या सर्वशक्तिमान परमेश्वर और प्रभु यीशु द्वारा कहे गए वचन एक ही आत्मा, एक ही स्रोत से बोले गए हैं? इस मूवी क्लिप से आपको इस बात का खुलासा हो जाएगा!

मंगलवार, 29 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(4) – उन लोगों का अंत जो प्रभु के दूसरे आगमन का प्रतिरोध करते हैं


Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(4) – उन लोगों का अंत जो प्रभु के दूसरे आगमन का प्रतिरोध करते हैं


      वह भला कैसे प्रभु को प्रकट होते देख सकता है और उसके बावजूद प्रभु के दूसरे आगमन से इन्कार कर सकता है? यह कैसे हो सकता है कि वह हमेशा प्रभु के आगमन का ध्यान रखे और प्रतीक्षा करे, किन्तु अपनी मृत्यु के समय अपने पीछे जीवन भर का पछतावा छोड़ जाए? इस मूवी क्लिप में आपको इसका उत्तर मिलेगा।

सोमवार, 28 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(3) – केवल वे ही लोग स्वर्ग के साम्राज्य में प्रवेश करने योग्य हैं जो परमेश्वर की इच्छा का पालन करेंगे।

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(3) – केवल वे ही लोग स्वर्ग के साम्राज्य में प्रवेश करने योग्य हैं जो परमेश्वर की इच्छा का पालन करेंगे।


      स्वर्ग के साम्राज्य में किस तरह के व्यक्ति का आरोहणहोगा? प्रभु यीशु ने कहा है:  "जो मुझसे,‘हे प्रभु! हे प्रभु! कहता है, उनमें से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है" (मत्ती 7:21)। लेकिन कुछ लोग यह मानते हैं कि स्वर्गिक पिता की इच्छा के अनुसार कार्य करने का अर्थ केवल प्रभु के नाम के प्रति निष्ठावान होना, श्रमपूर्वक उसकी सेवा करना और सलीब धारण करने की पीड़ा सहना है, और यदि हम यह सब कार्य करेंगे, तो स्वर्ग के साम्राज्य में आरोहित होने के लिए हमें केवल इसी तरह प्रभु के दूसरे आगमन को देखने और प्रतीक्षा करने की जरूरत है। क्या ये विचार प्रभु की अपेक्षाओं के अनुरूप हैं? इस क्लिप से आप यह बात जानेंगे।

रविवार, 27 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(2) – चतुर कुंवारी "सच्चे मसीह" और "झूठे मसीहों" के बीच अन्तर कर सकती है

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(2) – चतुर कुंवारी "सच्चे मसीह" और "झूठे मसीहों" के बीच अन्तर कर सकती है


      प्रभु के दूसरे आगमन का सामना होने पर, क्या आप झूठे मसीहों से इतने भयभीत हो जाएंगे कि आप अपनी रक्षा के लिए द्वार ही बंद कर लेंगे और प्रभु के प्रकटन की प्रतीक्षा करेंगे, या आप चतुर कुंवारी की तरह आचरण करेंगे, और परमेश्वर की वाणी पर ध्यान देंगे और प्रभु की वापसी का अभिनंदन करेंगे? इस वीडियो में आपको यह बताया जाएगा कि प्रभु के दूसरे आगमन का स्वागत कैसे करें।

शनिवार, 26 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत" – प्रभु के दूसरे आगमन के लिए हमें कैसे देखनी और प्रतीक्षा करनी चाहिए?

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत" – प्रभु के दूसरे आगमन के लिए हमें कैसे देखनी और प्रतीक्षा करनी चाहिए?


      जब प्रभु दूसरी बार आएंगे तो क्या वे बादलों से अवतरित होंगे, या क्या वे एक चोर की तरह चुपके से आएंगे? आप प्रभु के दूसरे आगमन का सामना कैसे करेंगे? क्या आप किसी झूठे मसीह द्वारा बहकाए जाने को लेकर इतने अधिक भयभीत रहेंगे कि ’उनकी’ तलाश करने से ही अस्वीकार कर देंगे, या फिर आप एक चतुर कुंवारी की तरह आचरण करेंगे और परमेश्वर की वाणी पर सावधानीपूर्वक ध्यान देंगे? हमें किस तरह “देखनी और प्रतीक्षा करनी” चाहिए कि प्रभु का आगमन होने पर हम उनका स्वागत कर सकेंगे? देखिए यह संक्षिप्त वीडियो!