Best Hindi Gospel Song | "अंत के दिनों के मसीह के प्रकटन और कार्य को कैसे जानें"
देहधारी परमेश्वर में होगा, परमेश्वर का सार और अभिव्यक्ति।
जब देह बना है वो, तो काम करेगा जो उसे दिया गया है,
प्रकट करेगा जो वो है,
देगा सच्चाई और जीवन इंसानों को, और दिखाएगा राह उनको।
जिस देह में परमेश्वर का सार नहीं है,
वो देह परमेश्वर का देहधारण नहीं है।
परमेश्वर के देह को, सच्चे मार्ग को,
उसके स्वभाव से, वचन से, काम से पक्का कर लो।
रूप पर नहीं, उसके सार पर ग़ौर करो।
बाहरी रूप पर ग़ौर करना परमेश्वर के, नासमझी है, नादानी है।
बाहर से तय नहीं होता भीतर क्या है,
यीशु का प्रकटन क्या, इंसान की उम्मीदों से अलग न था?
उसकी छवि ने, लिबास ने क्या, उसकी पहचान को छुपाया न था?
फ़रीसियों के विरोध का क्या यही कारण न था?
वो कैसा दिखता है इस पर, नज़र थी उनकी,
वो क्या कहता है उस पर, ध्यान ना था उनका।
भाई-बहन जो खोज रहे हैं प्रकटन उसका,
उम्मीद है परमेश्वर को, इतिहास न दोहरायेंगे।
फ़रीसियों की राह पर चलकर, परमेश्वर को फिर से, सूली पर न चढ़ा देना।
सोच लो, कैसे करोगे स्वागत, उसके लौट आने का।
विचार लो अच्छी तरह, सच को कैसे समर्पित होगे।
फर्ज़ है ये हर एक का जो, जिन्हें इंतज़ार है यीशु के लौट आने का।
"वचन देह में प्रकट होता है" से
चमकती पूर्वी बिजली, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का सृजन सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रकट होने और उनका काम, परमेश्वर यीशु के दूसरे आगमन, अंतिम दिनों के मसीह की वजह से किया गया था। यह उन सभी लोगों से बना है जो अंतिम दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार करते हैं और उसके वचनों के द्वारा जीते और बचाए जाते हैं। यह पूरी तरह से सर्वशक्तिमान परमेश्वर द्वारा व्यक्तिगत रूप से स्थापित किया गया था और चरवाहे के रूप में उन्हीं के द्वारा नेतृत्व किया जाता है। इसे निश्चित रूप से किसी मानव द्वारा नहीं बनाया गया था। मसीह ही सत्य, मार्ग और जीवन है। परमेश्वर की भेड़ परमेश्वर की आवाज़ सुनती है। जब तक आप सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़ते हैं, आप देखेंगे कि परमेश्वर प्रकट हो गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें