गायन और नृत्य वीडियो लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गायन और नृत्य वीडियो लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 10 जुलाई 2018

मेरे प्रिय, इंतज़ार करो मेरा


मेरे प्रिय, इंतज़ार करो मेरा

पेड़ों पर चढ़ रहा है ख़ामोश चाँद, मेरे उजले और सुंदर प्रिय की तरह।
हे मेरे प्रिय, कहाँ हो तुम? 
आँसुओं में डूबी हूँ मैं, क्या सुन रहे हो मेरी पुकार?
तुम्हीं से मिलता है प्यार मुझे, तुम्हीं से मिलती है देख-भाल मुझे।
तुम्हीं सोचते हो मेरे बारे में, तुम्हीं संजोते हो जीवन मेरा।
ओ चाँद, तुम जाओ आसमाँ के उस ओर,
मत कराओ मेरे प्रिय को इंतज़ार और।
कह दो उनसे याद आती मुझे उनकी।
मत भूलना मेरा प्यार साथ ले जाना, साथ ले जाना।

शनिवार, 30 जून 2018

Hindi Christian Music Video | Face to Face With God | "आते रहो अक्सर परमेश्वर के सामने तुम"

Hindi Christian Music Video | Face to Face With God | "आते रहो अक्सर परमेश्वर के सामने तुम"


जब कभी पास हो समय तुम्हारे, बैठो ख़ामोशी से परमेश्वर के सामने तुम।
वचन पढ़ो उनका, सत्य जानो उनके, सुधारो अपने अतिक्रमण तुम।
इम्तहान आते हैं, सामना करो उनका,
जानो परमेश्वर की इच्छा को, पाओगे शक्ति तुम।
बताओ उन्हें क्या हैं ख़ामियाँ तुम्हारी, उनके सत्य को बांटो सदा तुम।
गर्वित होगी आत्मा तुम्हारी, करोगे जब उनकी आराधना तुम।
आते रहो अक्सर सामने परमेश्वर के, और विरोध न करो उनका तुम।
चोट पहुंचती है उन्हें, जब करते हो देह की चिंता तुम।
वचन पढ़ो उनका, सत्य को उनके समझो तुम।
आते रहो अक्सर सामने परमेश्वर के,
आते रहो अक्सर सामने परमेश्वर के।
इसलिये जियो पुनीत बने इंसान की तरह तुम!
कोई भी इम्तहान या न्याय आये, करेंगे काम उनकी तृप्ति के लिए हम।
आते रहो अक्सर सामने परमेश्वर के तुम।
आते रहो अक्सर सामने परमेश्वर के, जियो उनके सत्य के अनुसार तुम।

सोमवार, 21 मई 2018

Hindi Christian Music Video 2018 "परमेश्वर का सच्चा प्यार" Praise Almighty God (Korean Song Hindi Subtitle)

Hindi Christian Music Video 2018 "परमेश्वर का सच्चा प्यार" Praise Almighty God (Korean Song Hindi Subtitle)

आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं, देखता हूं उसका सुंदर मुखड़ा। 
आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं, छोड़ आया हूं मैं पिछली ज़िंदगी आवारगी की। 
आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं, 
उसके वचनों से मैं भर जाता हूं परमानंद से, मिलता है जो उसकी दया से।
आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं, दिल बहुत कुछ कहना चाहता है।
कोमल वचन परमेश्वर के सींचते, पोषण मुझे देते और मुझको बड़ा करते।
उसके कठोर वचन ही मुझको हौसला देते, मुझे फिर से खड़ा करते। 
करें तेरी स्तुति हम, क्योंकि तूने किया हमारा उत्थान।
हे परमेश्वर, तेरी आशीष के कारण, करें हम सब तेरा गायन। 

हे सर्वशक्तिमान सच्चे परमेश्वर, तूने दिया है प्यार हमको!
मैं हर दिन तेरे वचन का आनंद लेना चाहता हूं!
हे सर्वशक्तिमान सच्चे परमेश्वर, तूने दिया है प्यार हमको!
हे परमेश्वर, तू हर तरह से, रोशनी देता है हमको!
हे सर्वशक्तिमान सच्चे परमेश्वर, तूने दिया है प्यार हमको!
प्यार के जल से तू अपने प्रियजनों को सींचता है, पोसता है।
शैतान भटकाता है, उसके असर से, हमको तू दूर ले जाता है। 
आओ भाइयो! आओ बहनो! उठ खड़े हों और उसकी महिमा गायें!
ये जो पल साझा किये हैं, आओ संजो लें इन्हें हम।

बुधवार, 11 अप्रैल 2018

Hindi Christian Music Video 2018 | the Return of the Lord Jesus | "दो हज़ार सालों की अभिलाषा"


Hindi Christian Music Video 2018 | the Return of the Lord Jesus | "दो हज़ार सालों की अभिलाषा"

कि परमेश्वर ने किया है देहधारण हिल उठता है धार्मिक संसार,
होती है परेशान धार्मिक व्यवस्था,
और उन सभी की आत्मा होती है उद्वेलित
जिनको है अभिलाषा परमेश्वर के प्रकटन की।
कौन नहीं होता मोहित इस पर?
कौन नहीं करता अभिलाषा परमेश्वर के दर्शन की?
परमेश्वर ने बिताए हैं वर्षों मनुष्यों के मध्य, 
लेकिन मनुष्य साधारण रूप से है इससे अनभिज्ञ।
आज, करने के लिए मनुष्य के साथ अपने पुराने प्रेम को नवीन 
परमेश्वर स्वंय प्रकट हुआ है।
यहूदिया से उसके जाने के बाद, 
परमेश्वर हुआ अदृश्य ना मिला कोई सुराग।
उसे दोबारा देखने के लिए लोगों में है अभिलाषा, 
लेकिन उन्होंने कभी सोचा भी नहीं 
है उसके साथ यहाँ और आज मिलने के लिए।
यह कैसे नहीं वापस ला सकती हैं बीते दिनों की याद?
दो हज़ार साल पहले,
योना का पुत्र सिमोन प्रभु यीशु से मिला था, 
और एक ही मेज पर खाया था प्रभु के साथ।

गुरुवार, 29 मार्च 2018

The Blessing of God | Hindi Gospel music "परमेश्वर की ताड़ना और न्याय है मनुष्य की मुक्ति का प्रकाश"

The Blessing of God | Hindi Gospel music "परमेश्वर की ताड़ना और न्याय है मनुष्य की मुक्ति का प्रकाश"


अपने जीवनकाल में स्वच्छ होने के लिए, 
स्वभाव में बदल जाने के लिए,
एक अर्थपूर्ण जीवन जीने के लिए, 
प्राणी के रूप में अपना कर्तव्य पूरा करने के लिए,
तुम्हें करना होगा स्वीकार परमेश्वर की ताड़ना और न्याय,
परमेश्वर के अनुशासन और प्रहार को होने न देना ख़ुद से जुदा,
यही करेगा तुम्हें मुक्त शैतान की चालबाज़ी से,
यही करेगा आज़ाद तुम्हें शैतान के प्रभाव से,
वो शक्ति जो करे हुए है तुम पर कब्ज़ा,
जी सकोगे फिर तुम, जी सकोगे फिर तुम,
जी सकोगे फिर तुम परमेश्वर की रोशनी में और भी ज़्यादा, 
और भी ज़्यादा।

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

Come Meet God | Hindi Best Christian Music Video | "हमारा जीवन व्यर्थ में नहीं है" (A Cappella)


Come Meet God | Hindi Best Christian Music Video | "हमारा जीवन व्यर्थ में नहीं है" (A Cappella)


हो.. ये जीवन व्यर्थ नहीं। हो.. ये जीवन व्यर्थ नहीं। 

मिलें हम परमेश्वर से, अनुभव करें उसके कार्य।
हमने देहधारी परमेश्वर को जाना है।
हमने देखे उसके कार्य, भव्य और चमत्कारिक। 
कोई दिन जीवन का हमारा व्यर्थ नहीं। 
सच और जीवन मसीह है, करते पुष्टि हम!
और समझना मानव जीवन के रहस्य को।
कदम मेरे हैं जीवन की उजली राह पर। 
अब ढूंढना नहीं कुछ, हमें सब है ख़बर।  
परमेश्वर, तुझे चाहेंगे, हमें कोई नहीं खेद।
हमने पाया है सच और जीवन जो है सदैव।
ये जीवन व्यर्थ नहीं, व्यर्थ नहीं।
हो.. ये जीवन व्यर्थ नहीं। हो.. ये जीवन व्यर्थ नहीं।

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

Hindi Christian Music Video | Live in the Light | "प्रभुजनों की प्रार्थना


Hindi Christian Music Video | Live in the Light | "प्रभुजनों की प्रार्थना"


ईश्वर के बंदे उठते उसके सिंहासन के समक्ष, दिल में प्रार्थनाएं उनके। 
ईश्वर दे आशीष उन्हें जो लौटे प्रभु की ओर; वे सब रोशनी में हैं जीते।
विनती है पवित्र आत्मा से करे प्रबुद्ध हमें परमेश्वर की इच्छा से,
द्वारा वचन के।
सभी लोग संजोये परमेश्वर के वचन को और वे आएँ उसे जानने। 
ईश्वर दे हमें और ज्यादा उसके अनुग्रह, जिससे जीवन का स्वभाव बदले।
ईश्वर करे परिपूर्ण हमें जिससे बनें एक मन और दिल उसके साथ।
हमें अनुशासित करे जिससे हम पालन अपने कर्तव्यों का करें। 
राह दिखाए रोज़ पवित्र आत्मा जिससे हों हम 
परमेश्वर के साक्षी और करें प्रचार।