बुधवार, 23 मई 2018

"बदलाव की घड़ी" | Hear the Voice of God and Be Raptured Into the Kingdom of Heaven (Hindi Christian Movie Trailer)


"बदलाव की घड़ी" | Hear the Voice of God and Be Raptured Into the Kingdom of Heaven (Hindi Christian Movie Trailer)


      सू मिंग्यू मुख्य-भूमि चीन में एक गृह कलीसिया में उपदेशिका हैं। वर्षों से वे प्रभु की धर्मनिष्ठ सेविका रही हैं, जो प्रभु के लिए उपदेश देने का कार्य करती हैं और कलीसिया के कार्य का भार उठाने पर ज़ोर देती हैं। वे बाइबल में पौलुस के कथन पर चलती हैं, यह समझते हुए कि केवल प्रभु में विश्वास कर लेने मात्र से धार्मिक कहलाया जा सकता है और अनुग्रह द्वारा रक्षा मिल सकती है। हालांकि मनुष्य अब भी निरंतर पाप करता है, परंतु उसके पाप प्रभु द्वारा क्षमा किये जा चुके हैं, और प्रभु के लौटने पर उसकी छवि उसी पल बदल कर पवित्र कर दी जायेगी उसे स्वर्ग के राज्य में आरोहित कर लिया जाएगा। परंतु, हाल के वर्षों में कलीसिया अधिक-से-अधिक उजाड़ हो गयी है, विश्वासी सामान्यत: नकारात्मक और कमजोर हो गए हैं, उनकी श्रद्धा और प्रेम ठंडे पड़ चुके हैं। कुछ सह-कार्यकर्ता प्रभु के वचन पर चलते हैं: “जो मुझ से, ‘हे प्रभु! हे प्रभु !’ कहता है, उनमें से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है।” वे इस धारणा पर प्रश्न करते हैं कि “जब प्रभु लौटेंगे, तो वे उसी पल मनुष्य की छवि बदल देंगे और उसे स्वर्ग के राज्य में आरोहित कर लेंगे।” वे समझते हैं कि चूंकि हम अब भी निरंतर पाप करते हैं, पवित्रता पाने में बहुत अधिक असफल हैं, और परमेश्वर की इच्छा की अवज्ञा करते हैं, तो प्रभु के आने पर हमें स्वर्ग के राज्य में कैसे आरोहित किया जाएगा? चर्चा और वाद-विवाद के बाद, सू मिंग्यू समझती हैं कि प्रभु के वचन और प्रभु के आने पर उसी पल मनुष्य की छवि बदल देने के पौलुस के विचार में थोड़े विरोधाभास हैं। आखिर कौन-सा विचार सही है? सु मिज्ञू हृदय से दुविधा और उलझन में हैं। अपनी व्यावहारिक उलझन को सुलझाने के लिए, ताकि प्रभु उन्हें त्याग न दें, पवित्र आत्मा के कार्य वाली कलीसिया को ढूँढने के क्रम में, सू मिंग्यू चमकती पूर्वी बिजली का अध्ययन करने का फैसला करती हैं। सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के उपदेशकों के साथ चर्चा और वाद-विवाद करके, सू मिंग्यू और दूसरे लोग अंतत: स्वर्ग के राज्य में प्रवेश के एकमात्र मार्ग को समझ पाते हैं ...

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "सात गर्जनाएँ – भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य के सुसमाचार पूरे ब्रह्माण्ड में फैल जाएंगे"


सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "सात गर्जनाएँ – भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य के सुसमाचार पूरे ब्रह्माण्ड में फैल जाएंगे"


      सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "केवल जब पूर्व की रोशनी धीरे-धीरे श्वेत रूप में परिवर्तित होगी तभी पूरी पृथ्वी पर अंधकार रोशनी में बदलने लगेगा, और केवल तभी लोगों को पता चलेगा कि मैं बहुत पहले इस्राएल से जा चुका हूं और एक नए रूप में पूर्व में उभर रहा हूं। एक बार इस्राएल में अवतरित होकर और फिर उसे छोड़कर, मैं फिर से इस्राएल में जन्म नहीं ले सकता, क्योंकि मेरा कार्य पूरे विश्व के लिए है, और इसके अलावा, रोशनी सीधे पूर्व से पश्चिम की ओर चमकती है। इसी वजह से मैं पूर्व में अवतरित हुआ हूं और कनान को पूर्व के लोगों के पास लाया हूं। मेरी इच्छा है कि मैं पूरी दुनिया से लोगों को कनान की धरती पर लेकर आऊं, अत: मैं पूरे विश्व को नियंत्रित करने के लिए कनान में कथन जारी करता रहता हूं। इस समय, कनान को छोड़कर, पूरी धरती पर रोशनी नहीं है, और सभी लोग भूख और शीत से संकट में हैं। मैंने अपनी महिमा इस्राएल को दी और फिर वापस ले ली, और फिर इस्राएलियों को, और सम्पूर्ण मानवता को पूर्व में ले आया। मैं उन सभी को रोशनी में ले आया ताकि वे फिर से एक हो सकें, और इसकी संगति में रह सकें, तथा उन्हें और खोज न करनी पड़े।"

The Tabernacle of God Is With Man | Hindi Gospel Movie "भक्ति का भेद"(Hindi Dubbed)

The Tabernacle of God Is With Man | Hindi Gospel Movie "भक्ति का भेद"(Hindi Dubbed)


       लिन बोएन चीन के गृह कलीसिया में एक एल्डर थे। एक विश्वासी के रूप में अपने सभी वर्षों के दौरान, प्रभु के लिए कष्ट उठाना अपना सौभाग्य समझते थे, और वे प्रभु यीशु मसीह के ज्ञान और सिद्धि को दुनिया की किसी भी अन्य चीज़ से ज़्यादा महत्व देते थे। एक सौभाग्यशाली दिन, वे धर्मोपदेश देने गए थे जब उन्हें कुछ हैरान करने वाले समाचार सुनाई दिए: प्रभु यीशु शरीर रूप में लौट आये हैं, और वे अंत के दिनों के मसीह -- सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं! लिन बोएन उलझ गए। जब प्रभु लौटते हैं, उनके बादलों से उतारकर आने की उम्मीद की जाती है, तो फिर वे स्वयं देहधारण क्यों करेंगे और गुप्त रूप से अपना कार्य क्यों करेंगे? परमेश्वर के देहधारण के पीछे क्या रहस्य छिपे हुए थे? अगर प्रभु सचमुच लौट आये हैं, तो हमार स्वर्गारोहण क्यों नहीं किया गया है? ... लिन बोएन और उसके सहकर्मियों तथा सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के उपदेशकों के बीच एक तीव्र बहस शुरू होती है ... क्या वे अंततः यह समझ पाने में सक्षम होंगे कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर प्रभु यीशु की वापसी हैं, देह रूप में परमेश्वर का प्रकटन हैं?

मंगलवार, 22 मई 2018

New Hindi Christian Song 2018 | "राज्य के युग में परमेश्वर मनुष्य को वचनों के द्वारा पूर्ण करता है"

New Hindi Christian Song 2018 | "राज्य के युग में परमेश्वर मनुष्य को वचनों के द्वारा पूर्ण करता है" 


राज्य के युग में परमेश्वर मनुष्य को वचनों के द्वारा पूर्ण करता है।
इस युग में, परमेश्वर तुम लोगों में ये साकार करेगा: 
कि सभी करेंगे उसके सत्य का अभ्यास,
कि सभी उसके वचन जिएँगे और दिल से करेंगे उससे प्यार।
परमेश्वर का वचन है उनके जीवन का आधार।
उन सभी का हृदय मानता है परमेश्वर का भय।
परमेश्वर के वचनों के अभ्यास के ज़रिये, 
साथ परमेश्वर वे करेंगे शासन और हुकूमत।
केवल परमेश्वर का वचन मनुष्य को देता है जीवन।
केवल उसका ही वचन मनुष्य के लिए ला सकता है रोशनी,
दिखा सकता है अभ्यास करने का मार्ग।
राज्य के युग में यह है अधिक सत्य।
दिखा सकता है अभ्यास करने का मार्ग।
राज्य के युग में यह है अधिक सत्य।

सोमवार, 21 मई 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "जब तुम यीशु के आध्यात्मिक शरीर को देख रहे होगे ऐसा तब होगा जब परमेश्वर स्वर्ग और पृथ्वी को नये सिरे से बना चुका होगा"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "जब तुम यीशु के आध्यात्मिक शरीर को देख रहे होगे ऐसा तब होगा जब परमेश्वर स्वर्ग और पृथ्वी को नये सिरे से बना चुका होगा"


      सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "यीशु का लौटना उन लोगों के लिए एक महान उद्धार है जो सत्य को स्वीकार करने में सक्षम हैं, परन्तु उनके लिए जो सत्य को स्वीकार करने में असमर्थ हैं यह निंदा का एक संकेत है। तुम लोगों को अपना स्वयं का रास्ता चुनना चाहिए, और पवित्र आत्मा के विरोध में ईशनिंदा नहीं करनी चाहिए और सत्य को अस्वीकार नहीं करना चाहिए। तुम लोगों को अज्ञानी और अभिमानी व्यक्ति नहीं बनना चाहिए, बल्कि ऐसा बनना चाहिए जो पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन का पालन करता हो और सत्य की खोज करने के लिए लालायित हो; सिर्फ़ इसी तरीके से तुम लोग लाभान्वित होगे। मैं तुम लोगों को परमेश्वर में विश्वास के रास्ते पर सावधानी से चलने की सलाह देता हूँ। निष्कर्ष तक न पहुँचें; इससे ज्यादा और क्या, परमेश्वर में अपने विश्वास में लापरवाह और निश्चिन्त न बनें। तुम लोगों को जानना चाहिए, कि कम से कम, जो परमेश्वर में विश्वास करते हैं उन्हें विनम्र और श्रद्धावान होना चाहिए। जिन्होंने सत्य को सुन लिया है और फिर भी इस पर अपनी नाक भौं सिकोड़ते हैं वे मूर्ख और अज्ञानी हैं। जिन्होंने सत्य को सुन लिया है और फिर भी लापरवाही के साथ निष्कर्षों तक पहुँचते हैं या सकी निंदा करते हैं ऐसे लोग अभिमान से घिरे हुए हैं। जो कोई भी यीशु पर विश्वास करता है वह दूसरों को श्राप देने या दूसरों की निंदा करने के योग्य नहीं है। तुम सब लोगों को एक ऐसा होना चाहिए जो तर्कसंगत हो और सत्य को स्वीकार करता हो।"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "प्रतिज्ञाएं उनके लिए जो पूर्ण बनाए जा चुके हैं"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "प्रतिज्ञाएं उनके लिए जो पूर्ण बनाए जा चुके हैं"


      सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "वे जो परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाए जाएंगे, उनमें से होंगे जो परमेश्वर की आशीषें और उसकी धरोहर पाएँगे। अर्थात्, वे वही ग्रहण करते हैं जो परमेश्वर के पास है और वह जो है, ताकि यह वह बन जाए जो उनके भीतर होता है; उनमें परमेश्वर के सारे वचन गढ़ दिए गए होंगे; परमेश्वर की हस्ती चाहे जैसी भी हो, तुम लोग उन सबको जैसा वे हैं बिल्कुल उसी रूप में ले पाओगे, इस प्रकार से सत्य में जीवन बिताते हैं। यह उस प्रकार का व्यक्ति है जो परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया जाता है और परमेश्वर द्वारा अर्जित किया जाता है।"

Hindi Christian Music Video 2018 "परमेश्वर का सच्चा प्यार" Praise Almighty God (Korean Song Hindi Subtitle)

Hindi Christian Music Video 2018 "परमेश्वर का सच्चा प्यार" Praise Almighty God (Korean Song Hindi Subtitle)

आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं, देखता हूं उसका सुंदर मुखड़ा। 
आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं, छोड़ आया हूं मैं पिछली ज़िंदगी आवारगी की। 
आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं, 
उसके वचनों से मैं भर जाता हूं परमानंद से, मिलता है जो उसकी दया से।
आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं, दिल बहुत कुछ कहना चाहता है।
कोमल वचन परमेश्वर के सींचते, पोषण मुझे देते और मुझको बड़ा करते।
उसके कठोर वचन ही मुझको हौसला देते, मुझे फिर से खड़ा करते। 
करें तेरी स्तुति हम, क्योंकि तूने किया हमारा उत्थान।
हे परमेश्वर, तेरी आशीष के कारण, करें हम सब तेरा गायन। 

हे सर्वशक्तिमान सच्चे परमेश्वर, तूने दिया है प्यार हमको!
मैं हर दिन तेरे वचन का आनंद लेना चाहता हूं!
हे सर्वशक्तिमान सच्चे परमेश्वर, तूने दिया है प्यार हमको!
हे परमेश्वर, तू हर तरह से, रोशनी देता है हमको!
हे सर्वशक्तिमान सच्चे परमेश्वर, तूने दिया है प्यार हमको!
प्यार के जल से तू अपने प्रियजनों को सींचता है, पोसता है।
शैतान भटकाता है, उसके असर से, हमको तू दूर ले जाता है। 
आओ भाइयो! आओ बहनो! उठ खड़े हों और उसकी महिमा गायें!
ये जो पल साझा किये हैं, आओ संजो लें इन्हें हम।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "परमेश्वर का कार्य एवं मनुष्य का रीति व्यवहार" (भाग एक)


सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "परमेश्वर का कार्य एवं मनुष्य का रीति व्यवहार" (भाग एक)


      सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "परमेश्वर के कार्य के प्रत्येक उदाहरण में ऐसे दर्शन हैं जिन्हें मनुष्य के द्वारा पहचाना जाना चाहिए, ऐसे दर्शन जिनका अनुसरण मनुष्य के प्रति परमेश्वर की उचित अपेक्षाओं के द्वारा किया जाता है। बुनियाद के रूप में इन दर्शनों के बिना, मनुष्य साधारण तौर पर रीति व्यवहार में असमर्थ होगा, और न ही मनुष्य बिना लड़खड़ाए परमेश्वर का अनुसरण करने के योग्य होगा। यदि मनुष्य परमेश्वर को नहीं जानता या परमेश्वर की इच्छा को नहीं समझता, तो वह सब कुछ जो मनुष्य करता है वह व्यर्थ है, और परमेश्वर के द्वारा ग्रहण किए जाने के योग्य नहीं है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मनुष्य के वरदान कितने अधिक हैं, क्योंकि वह अभी भी परमेश्वर के कार्य तथा परमेश्वर के मार्गदर्शन से अविभाज्य है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मनुष्य के कार्य कितने अच्छे या अनेक हैं, क्योंकि वे तब भी परमेश्वर के कार्य का स्थान नहीं ले सकते हैं। और इस प्रकार, किसी भी परिस्थिति के अंतर्गत मनुष्य का रीति व्यवहार दर्शनों से विभाज्य नहीं है। जो नए दर्शनों को स्वीकार नहीं करते हैं उनके पास कोई नया रीति व्यवहार नहीं होता है। उनके रीति व्यवहार का सत्य के साथ कोई रिश्ता नहीं है क्योंकि वे सिद्धान्त में बने रहते हैं और मृत व्यवस्था का पालन करते हैं; उनके पास बिलकुल भी नए दर्शन नहीं हैं, और परिणामस्वरूप, वे नए युग में अभ्यास में लाने के लिए कुछ नहीं करते हैं। उन्होंने दर्शनों को खो दिया है, और ऐसा करने से उन्होंने पवित्र आत्मा के कार्य को भी गंवा दिया है, और सत्य को खो दिया है।"

रविवार, 20 मई 2018

Hindi Best Christian Family Movie "कहाँ है घर मेरा?" | God Gave Me a Happy Family (Hindi Dubbed)

Hindi Best Christian Family Movie "कहाँ है घर मेरा?" | God Gave Me a Happy Family (Hindi Dubbed)


      वेन्‍या जब दो साल की थी, उसके माता-पिता का तलाक हो गया और उसके बाद वह अपने पिता और सौतेली मां के साथ रही। उसकी सौतेली मां उसे स्‍वीकार नहीं कर पाई और हमेशा उसके पिता के साथ झगड़ा करती रही। उसके पिता के पास वेन्‍या को उसकी मां के घर भेजने के अलावा कोई और चारा न रहा, परंतु उसकी मां अपने कारोबार को चलाने में पूरी तरह व्‍यस्‍त थी और उसके पास वेन्‍या का ध्‍यान रखने के लिए कोई समय नहीं था, इसलिये वह अक्‍सर अपने रिश्‍तेदारों और दोस्‍तों के घर लालन-पालन के लिए धक्‍का खाती रही। दूसरों के यहां लालन-पालन के कई वर्षों के पश्‍चात् नन्‍ही सी वेन्‍या अकेली और असहाय महसूस करने लगी और एक घर के अपनेपन के लिए लालायित होने लगी। जब उसके पिता और सौतेली मां का तलाक हुआ, तभी वह अपने पिता के घर आ पाई और उसके बाद ही, अच्‍छे या बुरे के लिए, उसे एक घर मिल पाया।

शनिवार, 19 मई 2018

Hindi Gospel Movie | "गहरी सर्दी में" | The Testimony of a Christian (Hindi Dubbed)

Hindi Gospel Movie | "गहरी सर्दी में" | The Testimony of a Christian (Hindi Dubbed)


      उसका नाम जिआओ ली हैI उसने एक दशक से भी अधिक समय तक परमेश्वर पर विश्वास किया हैI 2012 की सर्दी में, उसे एक सभा में चीनी कम्युनिस्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया थाI पूछताछ के दौरान, पुलिस ने कलीसिया के नेताओं के ठिकानों और पैसों के बारे में खुलासा करते हुए, परमेश्वर को धोखा देने के लिए उसे लुभाने के प्रयासों में बार-बार बहलाने, धमकी देने, यातना देने और तोड़ने की कोशिश कीI विशेष रूप से एक बर्फीली रात में, जब तापमान शून्य से भी बीस डिग्री नीचे था, उसे कपड़े उतारकर जबरदस्ती नग्न कर दिया, बर्फीले पानी से भिगोया, उसके जनानागों में बिजली के झटके दिए, और पुलिस ने जबरदस्ती उसकी नाक में सरसों का पानी डाला.... उसे अमानवीय यातना और अकल्पनीय अपमान का सामना करना पड़ाI पूछताछ के दौरान, वह आहत हुई और उसका तिरस्कार हुआI उसने बेतहाशा परमेश्वर से समय-समय पर प्रार्थना कीI परमेश्वर के वचन ने समय-समय पर उसको प्रबुद्धता और मार्गदर्शन दियाI परमेश्वर के वचन से प्राप्त विश्वास और शक्ति से, उसने बर्बर यातना और राक्षसी अत्याचार पर विजय प्राप्त की और जबरदस्त तरीके से शानदार गवाही दीI सर्दियों में खिले फूल की तरह, वह गंभीर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी गर्व से रमणीय सुगंध बिखेरते हुए एक लचीली जीवन शक्ति का प्रदर्शन करती है ...

शुक्रवार, 18 मई 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "सर्वशक्तिमान का आह भरना” | God's waiting of love

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "सर्वशक्तिमान का आह भरना” | God's waiting of love


      सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "मनुष्य, जिन्होंने सर्वशक्तिमान के जीवन की आपूर्ति को त्याग दिया, नहीं जानते हैं आखिर वे क्यों अस्तित्व में हैं, और फिर भी मृत्यु से डरते रहते हैं। इस दुनिया में, जहां कोई सहारा नहीं है, सहायता नहीं है, वहाँ बहादुरी के साथ, बिन आत्माओं की चेतना के शरीरों में एक अशोभनीय अस्तित्व को दिखाते हुए मनुष्य, अपनी आंखों को बंद करने में, अभी भी अनिच्छुक है। तुम इनके समान जीते हो, आशाहीन; उसका अस्तित्व इसी प्रकार का, बिना किसी लक्ष्य का है। किंवदन्ती में मात्र एक ही पवित्र जन है जो उन्हें बचाने के लिए आएगा जो कष्ट से कराहते हैं और उसके आगमन के लिए हताश होकर तड़पते हैं। इन लोगों में जो अचेत हैं अभी यह विश्वास जगाया नहीं जा सकता है। फिर भी लोगों में ऐसा प्राप्त करने की लालसा है। वे जो बुरी तरह से दुख में हैं सर्वशक्तिमान उन पर करुणा दिखाता है। साथ ही, वह उन लोगों से ऊब चुका है जो होश में नहीं है, क्योंकि उसे उनसे प्रत्युत्तर पाने में लंबा इंतजार करना पड़ता है। वह खोजने की इच्छा करता है, तुम्हारे हृदय और तुम्हारी आत्मा को ढूंढता है। वह तुम्हें भोजन-पानी देना चाहता है, जगाना चाहता है, ताकि तुम फिर और भूखे और प्यासे न रहो। जब तुम थके हो और इस संसार में खुद को तन्हा महसूस करने लगो तो, व्याकुल मत होना, रोना मत। सर्वशक्तिमान परमेश्वर, रखवाला, किसी भी समय तुम्हारे आगमन को गले लगा लेगा।"

गुरुवार, 17 मई 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन:"'सहस्राब्दि राज्य आ चुका है' के बारे में एक संक्षिप्त वार्ता"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन:"'सहस्राब्दि राज्य आ चुका है' के बारे में एक संक्षिप्त वार्ता"


      सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "सहस्राब्दि राज्य के युग के दौरान, लोग पहले से ही पूर्ण बनाए जा चुके होंगे और उनके भीतर के भ्रष्ट स्वभाव को शुद्ध किया जा चुका होगा। उस समय, परमेश्वर के द्वारा कहे गए वचन क़दम-दर-क़दम लोगों का मार्गदर्शन करेंगे, और सृजन के समय से लेकर आज तक परमेश्वर के कार्य के सभी रहस्यों को प्रकाशित करेंगे, और उसके वचन प्रत्येक युग और प्रत्येक दिन परमेश्वर के कार्यों के बारे में लोगों को बताएँगे, बताएँगे कि कैसे वह भीतर उनका मार्गदर्शन करता है, उस कार्य के बारे में बताएँगे जो वह आध्यात्मिक क्षेत्र में करता है, और मनुष्य को आध्यात्मिक आयाम की गतिशीलता के बारे में बताएँगे। केवल तभी यह सचमुच में वचन का युग होगा; अभी यह केवल एक सूक्ष्म जगत है।"

बुधवार, 16 मई 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "राज्य का युग वचन का युग है (भाग दो)"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "राज्य का युग वचन का युग है (भाग दो)"


सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "राज्य के युग में, परमेश्वर नए युग की शुरूआत करने, अपने कार्य के साधन बदलने, और संपूर्ण युग में काम करने के लिये अपने वचन का उपयोग करता है। वचन के युग में यही वह सिद्धांत है, जिसके द्वारा परमेश्वर कार्य करता है। वह देहधारी हुआ ताकि विभिन्न दृष्टिकोणों से बातचीत कर सके, मनुष्य वास्तव में परमेश्वर को देख सके, जो देह में प्रकट होने वाला वचन है, और उसकी बुद्धि और आश्चर्य को जान सके। उसने यह कार्य इसलिए किये ताकि वह मनुष्यों को जीतने, उन्हें पूर्ण बनाने और ख़त्म करने के लक्ष्यों को बेहतर ढंग से हासिल कर सके। वचन के युग में वचन को उपयोग करने का यही वास्तविक अर्थ है।"