शनिवार, 2 जून 2018

God Is Great | Hindi Christian Song "परमेश्वर सबकी पूर्ण देखभाल करता है"

God Is Great | Hindi Christian Song "परमेश्वर सबकी पूर्ण देखभाल करता है"


परमेश्वर के सार और स्वभाव के सभी पहलू,
महानता, पवित्रता, संप्रभुता, और प्रेम,
प्रकट होते हैं हर बार जब वो करता कार्यान्वित अपना कार्य,
दिखते हैं मनुष्य के प्रति उसकी इच्छा में,
पूर्ण होते हैं सब लोगों के जीवन में।
परमेश्वर सबकी पूर्ण देखभाल करता है।
परमेश्वर सबकी पूर्ण देखभाल करता है।

चाहे तुमने उसे अपने जीवन में महसूस किया या नहीं,
परमेश्वर करता है हर तरीके से ख्याल हर इंसान का।
ईमानदारी और बुद्धि से और अनेक तरीकों से,
वो पहुँचाता है दिल को गर्माहट, गर्माहट,
जगाता है आत्मा को।
यह है आज सच और रहेगा हमेशा सच।
परमेश्वर सबकी पूर्ण देखभाल करता है।
परमेश्वर सबकी पूर्ण देखभाल करता है।

शुक्रवार, 1 जून 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(6) – सर्वशक्तिमान परमेश्वर अपनी 6,000 वर्षों कीप्रबंधन योजना के रहस्यों को प्रकट करते हैं।


Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(6) – सर्वशक्तिमान परमेश्वर अपनी 6,000 वर्षों कीप्रबंधन योजना के रहस्यों को प्रकट करते हैं।


      प्रभु यीशु ने स्वर्ग के साम्राज्य के रहस्यों को प्रकट किया, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर मानवजाति के बारे में परमेश्वर के 6,000-वर्षीय प्रबंधन के सभी रहस्यों को उजागर करने आए! सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने जिन रहस्यों को ज्ञात कराया है उन्हें देखते हुए क्या आप यह महसूस कर सकते हैं कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर प्रभु यीशु के दूसरे आगमन हैं? यह मूवी क्लिप देखें!

गुरुवार, 31 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(5) – हम परमेश्वर की वाणी को अलग से कैसे पहचान सकते हैं? (2)

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(5) – हम परमेश्वर की वाणी को अलग से कैसे पहचान सकते हैं? (2)


       "जिसके कान हों वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है" (प्रकाशित वाक्य 2:29)। क्या आपने पवित्र आत्मा को कलीसियाओं से बात करते सुना है? क्या सर्वशक्तिमान परमेश्वर और प्रभु यीशु द्वारा कहे गए वचन एक ही आत्मा, एक ही स्रोत से बोले गए हैं? इस मूवी क्लिप से आपको इस बात का खुलासा हो जाएगा!

बुधवार, 30 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(5) – हम परमेश्वर की वाणी को अलग से कैसे पहचान सकते हैं? (1)

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(5) – हम परमेश्वर की वाणी को अलग से कैसे पहचान सकते हैं? (1)


      "जिसके कान हों वह सुन ले कि आत्मा कलीसिया ओं से क्या कहता है" (प्रकाशित वाक्य 2:29)। क्या आपने पवित्र आत्मा को कलीसियाओं से बात करते सुना है? क्या सर्वशक्तिमान परमेश्वर और प्रभु यीशु द्वारा कहे गए वचन एक ही आत्मा, एक ही स्रोत से बोले गए हैं? इस मूवी क्लिप से आपको इस बात का खुलासा हो जाएगा!

मंगलवार, 29 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(4) – उन लोगों का अंत जो प्रभु के दूसरे आगमन का प्रतिरोध करते हैं


Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(4) – उन लोगों का अंत जो प्रभु के दूसरे आगमन का प्रतिरोध करते हैं


      वह भला कैसे प्रभु को प्रकट होते देख सकता है और उसके बावजूद प्रभु के दूसरे आगमन से इन्कार कर सकता है? यह कैसे हो सकता है कि वह हमेशा प्रभु के आगमन का ध्यान रखे और प्रतीक्षा करे, किन्तु अपनी मृत्यु के समय अपने पीछे जीवन भर का पछतावा छोड़ जाए? इस मूवी क्लिप में आपको इसका उत्तर मिलेगा।

सोमवार, 28 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(3) – केवल वे ही लोग स्वर्ग के साम्राज्य में प्रवेश करने योग्य हैं जो परमेश्वर की इच्छा का पालन करेंगे।

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(3) – केवल वे ही लोग स्वर्ग के साम्राज्य में प्रवेश करने योग्य हैं जो परमेश्वर की इच्छा का पालन करेंगे।


      स्वर्ग के साम्राज्य में किस तरह के व्यक्ति का आरोहणहोगा? प्रभु यीशु ने कहा है:  "जो मुझसे,‘हे प्रभु! हे प्रभु! कहता है, उनमें से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है" (मत्ती 7:21)। लेकिन कुछ लोग यह मानते हैं कि स्वर्गिक पिता की इच्छा के अनुसार कार्य करने का अर्थ केवल प्रभु के नाम के प्रति निष्ठावान होना, श्रमपूर्वक उसकी सेवा करना और सलीब धारण करने की पीड़ा सहना है, और यदि हम यह सब कार्य करेंगे, तो स्वर्ग के साम्राज्य में आरोहित होने के लिए हमें केवल इसी तरह प्रभु के दूसरे आगमन को देखने और प्रतीक्षा करने की जरूरत है। क्या ये विचार प्रभु की अपेक्षाओं के अनुरूप हैं? इस क्लिप से आप यह बात जानेंगे।

रविवार, 27 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(2) – चतुर कुंवारी "सच्चे मसीह" और "झूठे मसीहों" के बीच अन्तर कर सकती है

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत"(2) – चतुर कुंवारी "सच्चे मसीह" और "झूठे मसीहों" के बीच अन्तर कर सकती है


      प्रभु के दूसरे आगमन का सामना होने पर, क्या आप झूठे मसीहों से इतने भयभीत हो जाएंगे कि आप अपनी रक्षा के लिए द्वार ही बंद कर लेंगे और प्रभु के प्रकटन की प्रतीक्षा करेंगे, या आप चतुर कुंवारी की तरह आचरण करेंगे, और परमेश्वर की वाणी पर ध्यान देंगे और प्रभु की वापसी का अभिनंदन करेंगे? इस वीडियो में आपको यह बताया जाएगा कि प्रभु के दूसरे आगमन का स्वागत कैसे करें।

शनिवार, 26 मई 2018

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत" – प्रभु के दूसरे आगमन के लिए हमें कैसे देखनी और प्रतीक्षा करनी चाहिए?

Hindi Gospel Movie clip "प्रतीक्षारत" – प्रभु के दूसरे आगमन के लिए हमें कैसे देखनी और प्रतीक्षा करनी चाहिए?


      जब प्रभु दूसरी बार आएंगे तो क्या वे बादलों से अवतरित होंगे, या क्या वे एक चोर की तरह चुपके से आएंगे? आप प्रभु के दूसरे आगमन का सामना कैसे करेंगे? क्या आप किसी झूठे मसीह द्वारा बहकाए जाने को लेकर इतने अधिक भयभीत रहेंगे कि ’उनकी’ तलाश करने से ही अस्वीकार कर देंगे, या फिर आप एक चतुर कुंवारी की तरह आचरण करेंगे और परमेश्वर की वाणी पर सावधानीपूर्वक ध्यान देंगे? हमें किस तरह “देखनी और प्रतीक्षा करनी” चाहिए कि प्रभु का आगमन होने पर हम उनका स्वागत कर सकेंगे? देखिए यह संक्षिप्त वीडियो!

शुक्रवार, 25 मई 2018

Hindi Gospel Movie Trailer "भक्ति का भेद"(Hindi Dubbed)

Hindi Gospel Movie Trailer "भक्ति का भेद"(Hindi Dubbed)


      लिन बोएन चीन के गृह कलीसिया में एक एल्डर थे। एक विश्वासी के रूप में अपने सभी वर्षों के दौरान, प्रभु के लिए कष्ट उठाना अपना सौभाग्य समझते थे, और वे प्रभु यीशु मसीह के ज्ञान और सिद्धि को दुनिया की किसी भी अन्य चीज़ से ज़्यादा महत्व देते थे। एक सौभाग्यशाली दिन, वे धर्मोपदेश देने गए थे जब उन्हें कुछ हैरान करने वाले समाचार सुनाई दिए: प्रभु यीशु शरीर रूप में लौट आये हैं, और वे अंत के दिनों के मसीह -- सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं! लिन बोएन उलझ गए। जब प्रभु लौटते हैं, उनके बादलों से उतारकर आने की उम्मीद की जाती है, तो फिर वे स्वयं देहधारण क्यों करेंगे और गुप्त रूप से अपना कार्य क्यों करेंगे? परमेश्वर के देहधारण के पीछे क्या रहस्य छिपे हुए थे? अगर प्रभु सचमुच लौट आये हैं, तो हमार स्वर्गारोहण क्यों नहीं किया गया है? ... लिन बोएन और उसके सहकर्मियों तथा सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के उपदेशकों के बीच एक तीव्र बहस शुरू होती है ... क्या वे अंततः यह समझ पाने में सक्षम होंगे कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर प्रभु यीशु की वापसी हैं, देह रूप में परमेश्वर का प्रकटन हैं?   

गुरुवार, 24 मई 2018

Hindi Praise and Worship “चीनी गायक-मण्डली 1हला प्रदर्शन”

Hindi Praise and Worship “चीनी गायक-मण्डली 1हला प्रदर्शन”

(I) राज्य जगत में अवतरित होता है
(II)परमेश्वर आ चुका है और परमेश्वर राज्य करता है
(III)लोगों आनंद मनाओ!
(I) राज्य जगत में अवतरित होता है
लोग परमेश्वर की जय-जयकार करते हैं, लोग परमेश्वर की स्तुति करते हैं;
सभी अपने मुख से एकमात्र सच्चे परमेश्वर का नाम लेते हैं।
राज्य जगत में अवतरित होता है।
लोग परमेश्वर की जय-जयकार करते हैं, लोग परमेश्वर की स्तुति करते हैं;
सभी अपने मुख से एकमात्र सच्चे परमेश्वर का नाम लेते हैं,
सभी लोगों की दृष्टि परमेश्वर के कर्मों को देखने के लिए उठती है।
राज्य जगत में अवतरित होता है,
परमेश्वर का मानव समृद्ध और उदार है। (समृद्ध और उदार)
इसका उत्सव कौन न मनाएगा? (इसका उत्सव कौन न मनाएगा?)
कौन है जो इसके लिए आनंदित हो, नृत्य न करेगा?
( कौन है जो इसके लिए आनंदित हो, नृत्य न करेगा?)
ओह, सिय्योन! (ओह, सिय्योन!) ओह, सिय्योन! (ओह, सिय्योन!)
परमेश्वर का जश्न मनाने के लिए अपनी विजयी-पताका उठाओ!
जीत का अपना विजय-गीत गाओ और परमेश्वर का पवित्र नाम फैलाओ!

बुधवार, 23 मई 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "छुटकारे के युग में कार्य के पीछे की सच्ची कहानी"

 

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "छुटकारे के युग में कार्य के पीछे की सच्ची कहानी"


      सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "अनुग्रह के युग में, मनुष्य पहले से ही शैतान की भ्रष्टता से गुज़र चुका था, औ र इसलिए समस्त मानवजाति को छुटकारा देने के कार्य हेतु, अनुग्रह की भरमार, अनन्त सहनशीलता और धैर्य, और उससे भी बढ़कर, मानवजाति के पापों का प्रयाश्चित करने के लिए पर्याप्त बलिदान की आवश्यकता थी ताकि इसके प्रभाव तक पहुँचा जा सके। अनुग्रह के युग में मानवजाति ने जो देखा वह मानवजाति के पापों के प्रायश्चित के लिए मेरी भेंट मात्र था, अर्थात्, यीशु। वे केवल इतना ही जानते थे कि परमेश्वर दयावान और सहनशील हो सकता है, और उन्होंने केवल यीशु की दया और करूणामय-प्रेम को देखा था। ऐसा पूरी तरह से इसलिए था क्योंकि वे अनुग्रह के युग में रहते थे। और इसलिए, इससे पहले कि उन्हें छुटकारा दिया जा सके, उन्हें कई प्रकार के अनुग्रह का आनन्द उठाना था जो यीशु ने उन्हें प्रदान किए थे; केवल यही उनके लिए लाभदायक था। इस तरह, उनके द्वारा अनुग्रह का आनन्द उठाने के माध्यम से उन्हें उनके पापों से क्षमा किया जा सकता था, और यीशु की सहनशीलता और धीरज का आनन्द उठाने के माध्यम से उनके पास छुटकारा पाने का एक अवसर भी हो सकता था।"

God Has Changed My Life | Hindi Christian Video | "एक भटकता हुआ दिल घर वापस आ गया"




God Has Changed My Life | Hindi Christian Video | "एक भटकता हुआ दिल घर वापस आ गया"


      जब वह छोटा था तभी से, नोवो अपनी मां की ही तरह प्रभु यीशु में विश्वास करता था। भले ही वह अक्सर बाइबल पढ़ता था, प्रार्थना करता था, और धर्मोपदेश में शामिल भी होता था, लेकिन वह दुनिया की शैतानी रीति का अनुसरण करने, शरीर के आनंद के लिए जीने, झूठ बोलने और धोखा देने के अलावा कुछ नहीं कर पाता था...। उसने कई बार पाप करके स्वीकार करने, स्वीकार करके फिर पाप करने के जीवन चक्र को तोड़ने का संकल्प लिया था। हालांकि, वह हमेशा ही असफल हुआ था। बाद में, जब नोवो ताइवान में काम कर रहा था, तो उसने राज्य के सुसमाचार के बारे में सुना, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़ने के बाद, वह इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही प्रभु यीशु की वापसी हैं और यह कि अंत के दिनों में उनका न्याय और शुद्धिकरण का कार्य मानव जाति की पापी प्रकृति की समस्या को खत्म करने में पूर्णत: सक्षम है। इसलिए, उसने आनंद से भरे दिल के साथ, अंत के दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार कर लिया। इसके दो वर्षों के बाद, नोवो फिलीपींस लौटा और सर्वशक्तिमान के कलीसिया में अपने कर्तव्य को पूरा करना शुरू कर दिया। उसे अपनी जिंदगी का लक्ष्य और दिशा मिल गई, और तब से उसका भटकता हुआ दिल अंततः घर वापस आ गया।

Walk in the Love of God | Hindi Christian Music Video "कहाँ है घर मेरा?" (Heart-touching Theme Song)

Walk in the Love of God | Hindi Christian Music Video "कहाँ है घर मेरा?" (Heart-touching Theme Song)


अपने नन्हें काग़ज़ पर रंगों से, नन्हा-सा घर बनाती हूं मैं,
प्यारी मम्मी घर में है, प्यारे पापा भी घर पर हैं।
अपनी प्यारी बहना के संग खेलूं मैं, खिली-खिली धूप में,
हम सब तपन से भर जाते हैं।
मम्मी भी ख़ुश है, पापा भी ख़ुश हैं,
हम दोनों बहनें भी ख़ुश हैं, बस ख़ुशियां ही ख़ुशियां हैं।
काग़ज़ पर रंगों में सिमटा, ये मेरा परिवार है।
ये मेरे मीठे सपनों का, प्यारा-सा संसार है।

अपना नन्हा बैग उठाकर, चल दी मैं अनजान नगर,
पापा घर के अंदर हैं, और मम्मी बाहर।
मैं और मेरा नन्हा बैग जाते उस घर, कभी जो जाना-पहचाना था।
मम्मी घर के अंदर है, पर पापा बाहर।
अपना नन्हा बैग उठाकर, भटक रही हूं राहों में,
जाना कहां, समझ नहीं पाती, भटक रही हूं राहों में।
मेरा नन्हा बैग ही बस मेरा इकलौता साथी है,
बस ये ही मेरा घर है जिसको, छोड़ नहीं पाती हूं मैं।